आज का निर्वाचित लेख

निर्वाचित लेख
यूनान के राजा जॉर्ज प्रथम।
1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, जो आधिकारिक तौर पर पहले ओलम्पियाड खेल के रूप में जानी जाती है, एक बहु-खेल प्रतियोगिता थी जो यूनान की राजधानी एथेंस में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल, 1896 के बीच आयोजित हुई थी। ये आधुनिक युग में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता थी। चूँकि प्राचीन यूनान ओलम्पिक खेलों का जन्मस्थान था, अतएव एथेंस आधुनिक खेलों के उद्घाटन के लिए उपयुक्त विकल्प माना गया था। यह सर्वसम्मति से जून 23, 1894, को पियरे डे कोबेर्टिन, फ्रांसीसी शिक्षाशास्त्री और इतिहासकार, द्वारा पेरिस में आयोजित एक सम्मेलन (कांग्रेस) के दौरान मेज़बान शहर के रूप में चुना गया था। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) भी इस सम्मेलन के दौरान स्थापित की गई थी। अनेक बाधाओं और असफलताओं के बावजूद, 1896 ओलम्पिक एक बड़ी सफलता के रूप में माने गये थे। यह उस समय तक के किसी भी खेल आयोजन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी थी। 19वीं सदी में प्रयोग किया एकमात्र ओलम्पिक स्टेडियम, पानाथिनाइको स्टेडियम, किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए आई सबसे बड़ी भीड़ से उमड़ गया था। विस्तार से पढ़ें...

समाचार में

Nuvola apps kalarm.pngसमाचार
Sachin Tendulkar.jpg
  • इसरो ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से धु्वीय उपग्रह प्रक्षेपण यान १९ के द्वारा रडार इमेजिंग सेटेलाइट (रिसैट -1) उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया।
  • अन्ना हजारे ने जंतर मंतर पर जन लोकपाल विधेयक और विसल ब्लोअर विधेयक को लेकर एक दिन का सांकेतिक अनशन किया।
  • मंगोलिया की राजधानी उलानबतार में सम्पन्न छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में एमसी मेरीकॉम और सरिता देवी के २ स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीतकर चीन के बाद भारतीय दल दूसरे स्थान पर रहा।
  • सीरियाई सेना ने विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहे मध्य सीरियाई शहर होम्स और हामा में पुनः २ घंटे तक गोलाबारी की।
  • सचिन तेंदुलकर ने बांगलादेश के खिलाफ शतक बना कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे १०० शतको का किर्तीमान बनाया।
  • पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न हुये।
  • 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी बहुमत के साथ विजयी हुई। ४०३ सदस्यो वाली इस विधानसभा मे समाजवादी के २२४ सदस्य निर्वाचित हुये है।