अच्युत पटवर्धन

भारतीय कार्यकर्ता

अच्युत पटवर्धन (5 फ़रवरी 1905 - 5 अगस्त 1992) भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं अर्थशास्त्र के प्राध्यापक थे। सन् १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होने महती भूमिका अदा की। भारत की आजादी के बाद उन्होने सन् १९४७ में भारत की समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

चित्र:Achyutrao patawardhan.gif
अच्युत पटवर्धन

जीवनी संपादित करें

अच्युत सीताराम पटवर्धन का जन्म ०५ फ़रवरी सन् १९०५ को हुआ था। उनके पिता श्री हरि केशव पटवर्धन अहमदनगर में वकील थे। वह छ: भाइयों में दूसरे क्रम के थे।

अच्युत पटवर्धन की प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा अहमदनगर में ही हुई। इसके बाद उन्होने सेंट्रल हिन्दू कॉलेज, बनारस से बीए एवं एम ए उतीर्ण किया। उनका विषय 'अर्थशास्त्र' था और उन्होने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। अच्युत का अपना परिवार तथा जिस परिवार ने उन्हें पाला-पोषा वह परिवार, दोनों ही थियोसोफिस्ट थे। अतः उन्हें उस काॅलेज में शिक्षा के लिए भेजा गया था जिसकी स्थापना श्रीमती एनी बेसेन्ट ने किया था। वह कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीएस अरुनडाले, डॉ एनी बेसेन्ट तथा प्रोफेसर तेलंग के सम्पर्क में रहे। उनके सानिध्य के कारण वे अध्ययनशील, ध्यानधारी (meditative) तथा आत्मसंयमी बनाया।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें