अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा

अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा (या एपीएसटीएस) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में सरकारी स्वामित्व वाली सड़क परिवहन सेवा है। इसका मुख्यालय इटानगर के ए.पी.एस.टी. बस स्टेशन पर स्थित है।

अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा
संस्था अवलोकन
स्थापना १५ दिसंबर १९७५
मुख्यालय इटानगर
उत्तरदायी मंत्री श्री जोम्ड केना, परिवहन मंत्री
वेबसाइट
http://arunachalpradesh.nic.in/stsweb/home.htm

अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत, १५ दिसंबर १९७५ को खोंसा से नहरकटिया तक दो बसों के साथ हुई, हालांकि, अब इन मार्गों पर चलने वाली बसों की संख्या २३३ तक बढ़ गई है।

एपीएसटीएस इटानगर से असम में तेजपुर और गुवाहाटी, मेघालय में शिलांग और नागालैंड में दीमापुर सहित ज्यादातर जिला मुख्यालयों के लिए दैनिक बस सेवाएं चला रही है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें