अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था

अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था विश्व बैंक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 के लिए एक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था है। [1] यह लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, [2] और ब्राजील के बाद दक्षिण अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी है। [3]

इस देश के तुलनात्मक लाभों में समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, एक अत्यधिक साक्षर आबादी, एक निर्यात प्रधान कृषि क्षेत्र और एक विविध औद्योगिक आधार शुमार हैं। अर्जेंटीना का आर्थिक प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से बहुत असमान रहा है, जिसमें उच्च आर्थिक विकास के साथ बारी-बारी से गंभीर मंदी देखने को मिलती है, विशेष रूप से बीसवीं शताब्दी के बाद से, जब आय बढ़ोतरी में असमानता और गरीबी दोनों बढ़ी। बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में अर्जेंटीना का दुनिया के दस सबसे ज़्यादा प्रति व्यक्ति जीडीपी स्तर वाले देशों में आता था, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बराबर और फ्रांस और इटली दोनों से आगे। [4] अर्जेंटीना की मुद्रा 2018 में लगभग 50% घटकर 38 से अधिक अर्जेंटीना पेसोस प्रति अमेरिकी डॉलर हो गई और आज वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से एक स्टैंड-बाय प्रोग्राम के तहत है। [5]

अर्जेंटीना को एफटीएसई ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स (2018), [6] द्वारा एक उभरता हुआ बाजार माना जाता है और यह जी -20 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है

इतिहास संपादित करें

 
1961 से 2016 तक अर्जेंटीना का ऐतिहासिक विकास

अर्जेण्टीना का आर्थिक इतिहास, " अर्जेण्टीनी विरोधाभास " के कारण विश्व में अनूठा माना जाता है। दुनिया में काम ही ऐसे देश हैं, जिनके आर्थिक इतिहास पर इतना अध्ययन किया गया हो। एक देश के रूप में इसकी स्थिति अनूठी है- एक ऐसा देश जिसने 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में उन्नत विकास हासिल किया था, लेकिन बाद में उलट अनुभव किया। इस पतन पर साहित्य और विश्लेषण का एक अथाह सागर मौजूद है। [1] 1816 में स्पेन से आजादी के बाद से, यह देश अपना ऋण चुकाने में आठ बार अक्षम रहा है[2] और मुद्रास्फीति अक्सर दोहरे अंकों में रही है, यहां तक कि 5000% तक भी देखने को मिली है, जिस वजह से कई बड़े मुद्रा अवमूल्यन करने पड़े ।



डेटा संपादित करें

निम्नलिखित तालिका 1980-2017 में मुख्य आर्थिक संकेतक दिखाती है। 5% से कम मुद्रास्फीति हरे रंग में है। [7]

Year GDP

(in Bil. US$ PPP)
GDP per capita

(in US$ PPP)
GDP per capita

2011 constant price

(in US$ PPP)
GDP growth

(real)
Inflation rate

(in Percent)
Unemployment

(in Percent)
Government debt

(in % of GDP)
1980 176.6 6,318 14,709   0.1 % n/a 3.0 % n/a
1981   182.0   6,000   13,621   −5.7 % n/a   5.0 % n/a
1982   187.2   6,470   12,973   −7.2 % n/a   4.5 % n/a
1983   201.9   6,880   13,269   3.7 % n/a   5.0 % n/a
1984   213.2   7,144   13,308   2.0 % n/a   5.0 % n/a
1985   204.7   6,745   12,175   −6.9 % n/a   6.3 % n/a
1986   223.8   7,280   12,879   7.1 % n/a   6.3 % n/a
1987   235.3   7,568   13,056   2.3 % n/a   6.0 % n/a
1988   238.8   7,587   12,646   −2.0 % n/a   6.5 % n/a
1989   230.7   7,240   11,616   −7.0 % n/a   8.0 % n/a
1990   236.0   7,255   11,225   −1.3 % n/a   7.6 % n/a
1991   269.5   8,172   12,235   10.5 % n/a   6.5 % n/a
1992   304.0   9,096   13,316   10.3 % n/a   7.1 % 25.7 %
1993   330.7   9,749   13,941   6.2 % n/a   11.6 %   27.7 %
1994   357.4   10,404   14,568   5.8 % n/a   13.3 %   29.3 %
1995   354.5   10,193   13,980   −2.8 % n/a   18.9 %   31.7 %
1996   380.9   10,823   14,578   5.5 % n/a   18.8 %   33.6 %
1997   418.9   11,764   15,579   8.1 % n/a   16.8 %   32.7 %
1998   439.7   12,212   15,999   3.9 %   0.9 %   14.7 %   35.2 %
1999   431.3   11,850   15,290   −3.4 %   −1.2 %   16.1 %   40.1 %
2000   437.7   11,898   15,011   −0.8 %   −0.9 %   17.1 %   42.1 %
2001   427.9   11,516   14,205   −4.4 %   −1.1 %   19.2 %   49.4 %
2002   387.1   10,319   12,536   −10.9 %   25.9 %   22.5 %   152.2 %
2003   429.7   11,347   13,517   8.8 %   13.4 %   17.3 %   128.7 %
2004   481.4   12,594   14,600   9.0 %   4.4 %   13.6 %   117.3 %
2005   540.9   14,016   15,741   8.9 %   9.6 %   11.6 %   79.2 %
2006   602.4   15,457   16,843   8.0 %   10.9 %   10.2 %   69.8 %
2007   674.1   17,129   18,180   9.0 %   8.8 %   8.5 %   61.0 %
2008   715.2   17,995   18,732   4.1 %   8.6 %   7.9 %   52.6 %
2009   678.0   16,893   17,453   −5.9 %   6.3 %   8.7 %   53.8 %
2010   755.8   18,529   18,912   10.1 %   10.5 %   7.8 %   42.0 %
2011   817.7   19,817   19,817   6.0 %   9.8 %   7.2 %   37.5 %
2012   824.2   19,750   19,392   −1.0 %   10.0 %   7.2 %   38.9 %
2013   857.7   20,322   19,638   2.4 %   10.6 %   7.1 %   41.7 %
2014   851.1   19,946   18,935   −2.5 % n/a   7.2 %   43.6 %
2015   883.9   20,492   19,244   2.7 % n/a n/a   55.1 %
2016   878.8   20,156   18,690   −1.8 % n/a   8.5 %   53.3 %
2017   920.2   20,875   19,013   2.9 %   25.7 %   8.4 %   52.6 %

जोड़े गए मूल्य के मुताबिक़ जीडीपी संपादित करें

आपूर्ति क्षेत्र (वर्तमान कीमतों में GDP का%) [8] 1993-2001 2002-2005 2006-2009 [9] 2010-2013
कृषि, वानिकी और मछली पकड़ना 5.4 10.3 7.3 7.3
खनिज 2.0 5.9 4.8 4.2
विनिर्माण 18.5 23.2 19.8 16.8
सार्वजनिक सुविधाये 2.2 1.7 2.3 3.1
निर्माण 5.5 3.9 6.2 5.6
वाणिज्य और पर्यटन 17.3 14.0 15.6 14.4
परिवहन और संचार 8.3 8.7 7.3 6.7
वित्तीय सेवाएं 4.2 4.4 3.2 3.4
रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाएँ 16.5 11.7 13.7 12.9
लोक प्रशासन और रक्षा 6.3 5.4 5.6 7.4
स्वास्थ्य और शिक्षा 8.4 6.9 8.9 11.9
व्यक्तिगत और अन्य सेवाएं 5.4 3.9 5.3 6.3
संपूर्ण 100.0 100.0 100.0 100.0


आधारिक संरचना संपादित करें

 
राज्य के निवेश के बाद, बेलग्रानो रेलवे पर ट्रैक बिछाते रेलकर्मी ।
 
ट्रेनीज अर्जेंटीना द्वारा संचालित लंबी दूरी की यात्रा वाली ट्रेन।
 
ब्यूनस आयर्स में एयरोपार्क जॉर्ज न्यूबेरी

अर्जेंटीना का परिवहन बुनियादी ढांचा अपेक्षाकृत उन्नत है, और लैटिन अमेरिका के बाकी हिस्सों की तुलना में उच्च स्तर पर है। [10] 230,000 किमी से अधिक सड़कें हैं (निजी ग्रामीण सड़कों को यदि ना गिनें तब), जिनमें से 72,000 किमी पत्थर बैठाई हुई (paved) सड़कें हैं, [11]। इसके अलावा 2800 किमी एक्सप्रेसवे हैं, जिनमें से कई निजीकृत टोलवे हैं। [12] पिछले दशक में लंबाई में तिगुणी होने के बाद, मल्टीलेन एक्सप्रेसवे अब कई बड़े शहरों को जोड़ते हैं। [12] [13] किंतु वर्तमान में एक्सप्रेसवे स्थानीय यातायात की समस्या से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया ज़ा सकता है कि अकेले 2012 में ही 1 करोड़ 20 लाख से अधिक[13]   मोटर वाहनों को राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत किया गया (उच्चतम, आनुपातिक रूप से, इस क्षेत्र में)। [14]

















मुद्दे संपादित करें

 
अर्जेंटीना का आर्थिक प्रदर्शन (100 = लैटिन अमेरिकी औसत जीडीपी प्रति व्यक्ति पीपीपी)

सरकार पर आर्थिक आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है। [15]









संदर्भ संपादित करें

  1. "Argentina". World Bank. मूल से 4 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2019.
  2. "Argentina country profile". BBC News. 29 May 2012. मूल से 2 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2019.
  3. Devereux, Charlie (18 September 2015). "Argentina's Economy Expanded 2.3% in Second Quarter". Bloomberg. मूल से 7 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 October 2015.
  4. "New Maddison Project Database". The Maddison-Project. 2013. मूल से 18 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2019.
  5. Olivera Doll, Ignacio (16 January 2019). "The Four Weapons Argentina Has to Avoid a New Storm in 2019". Bloomberg. मूल से 19 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 January 2019.
  6. "FTSE Country Classification – March 2018 Interim Update" (PDF). FTSE. मूल (PDF) से 10 मई 2018 को पुरालेखित.
  7. "Report for Selected Countries and Subjects". www.imf.org (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-09-11.
  8. "Nivel de actividad". Economy Ministry. मूल से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2019.
  9. New methodology; not strictly comparable to earlier data
  10. Infrastructure. Argentina Archived 2019-06-07 at the वेबैक मशीन. National Economies Encyclopedia
  11. "Anuario 2007: Complementary data" (PDF). ADEFA. मूल (PDF) से 31 May 2011 को पुरालेखित.
  12. "Rutas: pavimentan 4.200 km y triplican red de autopistas". Secretaría de Comunicación. 3 November 2013. मूल से 14 July 2014 को पुरालेखित.
  13. "Advierten que faltan rutas para sostener el boom de los autos". La Nación. मूल से 3 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2019.
  14. "Anuario 2012: Parque Automotor" (PDF). ADEFA. मूल (PDF) से 28 July 2014 को पुरालेखित.
  15. "The price of cooking the books". The Economist. मूल से 14 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 July 2015.

और पढ़ें संपादित करें

  • बुलमेर-थॉमस, विक्टर। स्वतंत्रता के बाद से लैटिन अमेरिका का आर्थिक इतिहास (न्यूयॉर्क: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस)। 2003।
  • अर्जेंटीना: लाइफ फॉर डिफॉल्ट आर्टिकल में देखा गया है कि किस तरह से अर्जेंटीना ने सबसे अधिक बार 2002 में अपने संकट से उबरने का काम किया

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें