अल्फ्रेड गुडमैन गिलमैन (जुलाई 1, 1941 – दिसम्बर 23, 2015) अमेरिकी औषध-विज्ञानी और जीवरसायनज्ञ थे। उन्हें जी-प्रोटीन की खोज के लिए मार्टिन रोडबेल के साथ 1994 में चिकित्सा एवं औषधि के क्षेत्र नोबेल पुरस्कार दिया गया।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

गिलमैन का जन्म न्यू हैवेन में हुआ। उनके माता-पिता माबेल (श्मिट) और अल्फ्रेड गिलमैन थे। उनके पिता येल स्कूल ऑफ़ मेडीसीन में प्रोफेसर चिकित्सा से सम्बंधित पुस्तकों के लेखक थे।[1][2]

निधन संपादित करें

गिलमैन लम्बे समय अग्नाशय कैंसर की चपेट में थे। दिसम्बर 23, 2015 को डैलस, टेक्सस में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Gilman, Alfred G. (1994). "Alfred G. Gilman - Biographical". Nobelprize.org. अभिगमन तिथि March 25, 2015.
  2. Dr. Alfred Gilman dies dies at 75 Archived 2015-12-24 at the वेबैक मशीन, nytimes.com, January 14, 1985.
  3. "Dr. Alfred G. Gilman, Whose Work on Proteins Won Nobel Prize, Dies at 74". NewYorkTimes.com. अभिगमन तिथि December 24, 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें