अस्तोर घाटी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र के अस्तोर ज़िले में २,६०० मीटर (८,५०० फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। भारत के नज़रिए से इसे पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में माना जाता है। अस्तोर घाटी नंगा परबत की पूर्व की ओर पड़ती है। यह १२० किमी लम्बी है और इसका क्षेत्रफल लगभग ५,०९२ वर्ग किमी (१,९६६ वर्ग मील) है। इसकी मुख्य वादी से चार छोटी वादियाँ उपशाखाएँ बनकर निकलती हैं। पूरी अस्तोर वादी के दायरे में लगभग १०० गाँव बसे हुए हैं जिनमें १९९८ में ७१,६६६ लोगों की आबादी थी।[1] अस्तोर घाटी में दाख़िल होने का सब से सरल रास्ता गिलगित शहर से आता है। अस्तोर घाटी गिलगित से क़रीब ६० किमी दक्षिण-पूर्व में पड़ती है।

अस्तोर घाटी
अस्तोर घाटी से पास के एक ५,४०० फ़ुट के एक पर्वत का दृश्य
अस्तोर घाटी is located in गिलगित बल्तिस्तान
अस्तोर घाटी
अस्तोर घाटी
Location within Astore District
अस्तोर घाटी is located in पाकिस्तान
अस्तोर घाटी
अस्तोर घाटी
Location in Pakistan
तल ऊँचाई2,600 मी॰ (8,530 फीट)
लम्बाई120 कि॰मी॰ (75 मील)
Naming
मूलनामوادی استور
भूगोल
निर्देशांक35°02′20.3″N 75°06′36.9″E / 35.038972°N 75.110250°E / 35.038972; 75.110250निर्देशांक: 35°02′20.3″N 75°06′36.9″E / 35.038972°N 75.110250°E / 35.038972; 75.110250

मौसम संपादित करें

गर्मियों में अस्तोर का मौसम बहुत अच्छा होता है और अधिक गरमी नहीं पड़ती। सर्दियों में यहाँ बहुत ठण्ड होती है और बर्फ़ पड़ती है। हर वर्ष घाटी के इलाक़ों में औसतन ६ इंच बर्फ़ और इर्द-गिर्द के पहाड़ों में औसतन २ से ३ फ़ुट बरफ पड़ती है।

भाषा संपादित करें

अस्तोर की घाटी में बसने वाले लोग शीना भाषा बोलते हैं, जो कश्मीरी भाषा की तरह एक दार्दी भाषा है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. 1998 Census of Pakistan

इन्हें भी देखें संपादित करें