इंडियाना राज्य प्रतीकों की सूची

संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य इंडियाना के 12 आधिकारिक राज्य प्रतीक व अन्य निर्दिष्ट आधिकारिक वस्तुएँ हैं। मुख्यतः सूची में वर्णित प्रतीक आधिकारिक तौर पर इंडियाना जनरल असेंबली (इंडियाना महासभा) के अधिनियम के द्वारा बनाए गए व मान्यता प्राप्त हैं तथा राज्य के राज्यपाल द्वारा कानून में हस्ताक्षर किए हुए हैं। ये इंडियाना कोड शीर्षक 1, अनुच्छेद 2, राज्य प्रतीक में सूचीबद्ध हैं जो इन वस्तुओं की दिखावट और उपयुक्तता को भी विनियमित करता है।[1]

अमेरिका के मानचित्र में इंडियाना राज्य दर्शाया हुआ। इंडियाना देश के मध्य पश्चिमी भाग में स्थित है
संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियाना राज्य का स्थान, लाल रंग में प्रकाशित।

अन्य अमेरिकी राज्यों की तुलना में इंडियाना के कुछ ही आधिकारिक प्रतीक हैं। सबसे पहला प्रतीक इंडियाना की मुहर (सील) था, जिसे 1801 में इंडियाना राज्यक्षेत्र के लिए तथा 1816 में इंडियाना राज्य द्वारा आधिकारिक बनाया गया था।[2] लगभग एक सदी के लिए केवल इसने ही राज्य के एकमात्र प्रतीक की भूमिका निभाई थी। 1913 में राज्य गीत को अभिग्रहण करके उसे राज्य का दूसरा प्रतीक घोषित कर दिया गया। कई वर्षों तक इंडियाना ही एकमात्र ऐसा राज्य था जिसका कोई भी आधिकारिक ध्वज नहीं था। आधिकारिक राज्य बैनर को 1917 में अपनाया गया और 1955 में इसका नाम बदलकर इसे राज्य ध्वज का दर्जा दिया गया।[3] इंडियाना का नवीनतम प्रतीक राज्य राइफ़ल है, जिसका नाम ग्राउज़लैंड राइफ़ल है। इसको वर्ष 2012 में 117वी इंडियाना महासभा के दूसरे नियमित सत्र में 48–2 के मतों के साथ अपनाया गया था।

राजचिन्ह संपादित करें

प्ररूप प्रतीक विवरण वर्ष चित्र संदर्भ
ध्वज इंडियाना का ध्वज इंडियाना के झंडे की नीले रंग की पृष्ठभूमि है व इसके केंद्र में एक मशाल है। मशाल उन्नीस सितारों से घिरी हुई है, जो तेरह मूल कालोनियों, अमेरिका में इन तेरह के बाद मिलने वाले अगले पाँच राज्यों और एक इंडियाना का प्रतिनिधित्व करता है। 1917   [4]
आदर्श वाक्य क्रॉसरोड्स ऑफ़ अमेरिका इंडियाना कई क्रॉस-कंट्री सड़कों का स्थल है, जिनमें राष्ट्रीय सड़क और यू॰एस॰ रूट 41 भी हैं। 1937   [5]
उपनाम हूज़र राज्य इंडियाना निवासियों को हूज़र नाम से जाना जाता है। यह स्पष्ट नहीं है कि हूज़र शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई है। परंपरागत
[5]
मुहर (सील) इंडियाना की मुहर इंडियाना की मुहर एक डूबते सूर्य, गूलर के पेड़, एक लकड़हारे और एक कूदते भैंस को दर्शाती है। 1963   [6]
नारा रीस्टार्ट यौर इंजन्स (अपने इंजनों को पुनरारंभ करें) नारा प्रसंगवश इंडियाना में प्रतिवर्ष होने वाली ऑटोमोबाइल दौड़ इंडियानापोलिस 500 का उल्लेख करता है, जो इस उद्धरण के साथ शुरु होती है: "जेन्टल्मेन, रीस्टार्ट यौर इंजन्स"। अप्रैल 19, 2006
[7]

प्रजाति संपादित करें

प्ररूप प्रतीक विवरण वर्ष चित्र संदर्भ
पक्षी कार्डिनल
(Cardinalis cardinalis)
नर कार्डिनल चमकीले लाल और मादा भूरे और मंद लाल रंग की होती है। ये इंडियाना में पूरे वर्ष रहते हैं। 1933   [8]
फूल पेओनी
Paeonia
पेओनी लाल, गुलाबी, या सफेद रंग का फूल होता है, जो मई के अन्त में खिलता है। यह इंडियाना भर में उगाया जाता है। 1957   [9]
पेड़ ट्यूलिप पेड़
Liriodendron tulipifera
ट्यूलिप पेड़ को पीला चिनार भी कहा जाता है। इसके पत्तों का विशिष्ट आकार होता है और पीले व घंटी के आकार के फूल होते हैं। यह आकार में एक लंबा पेड़ होता है और इंडियाना भर में उगता है। मार्च 3, 1931   [10]

भूतत्व संपादित करें

प्ररूप प्रतीक विवरण वर्ष चित्र संदर्भ
नदी वोबाश नदी वोबाश इंडियाना में सबसे लंबी नदी है। यह ओहायो से उत्तरी इंडियाना भर में बहती हुई इंडियाना और इलिनॉय के बीच सीमा का निर्माण करती है। 1996   [11]
मिट्टी मियामी मियामी मिट्टी का उपयोग मक्का और सोयाबीन उगाने में किया जाता है, जो इंडियाना की प्राथमिक फसलें हैं। यह भूरे रंग की गाद दोमट होती है जो बहुत उत्पादक होती है तथा सम्पूर्ण इंडियाना में व्यापक है।
  [12]
पत्थर इंडियाना चूना पत्थर चूना पत्थर का इंडियाना प्रकार, जिसे सेलम या बॅडफ़ोर्ड भी कहा जाता है, को दक्षिण-मध्य इंडियाना में प्रचुर मात्रा में उत्खनित किया जाता है। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला पत्थर है जिसे एम्पायर स्टेट भवन और पेंटागन जैसी इमारतों को बनाने में इस्तेमाल किया गया है। 1971   [13]

संस्कृति संपादित करें

प्ररूप प्रतीक विवरण वर्ष चित्र संदर्भ
पेय जल पानी मानव अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। 2007   [14]
भाषा अंग्रेज़ी राज्य के 95% से अधिक निवासियों की मूल भाषा अंग्रेज़ी है। 1984
[15]
छुट्टियाँ जॉर्ज रोजर्स क्लार्क डे, फ़रवरी 25 (1779)
नॉर्थवेस्ट आर्डिनेंस डे, जुलाई 13 (1787)
इंडियाना डे, दिसम्बर 11 (1816)
फ़ोर्ट सैकविल के आत्मसमर्पण के उपलक्ष्य में
नॉर्थवेस्ट अध्यादेश को अपनाने के उपलक्ष्य में
इंडियाना का संयुक्त राज्य अमेरिका में विलय
1975
1988
1925
   [16]
[17]
[18]
पाई हूज़र पाई (चीनी क्रीम पाई) चीनी क्रीम पाई अमिश और शेकर समुदायों से चली आ रही इंडियाना की परंपरा है। जनवरी 23, 2009   [19]
कविता "इंडियाना" "इंडियाना" राज्य के पूर्व कवि पुरस्कार विजेता आर्थर फ़्रैंकलिन मेप्स द्वारा रचित एक कविता है जिसमें राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया गया है। 1963
[20]
गीत "ऑन द बैंक्स ऑफ़ द वोबाश, फ़ार अवे"
पॉल ड्रॅसर द्वारा रचित
यह गाना वोबाश नदी के साथ लेखक के अतीत का वर्णन करता है। मार्च 14, 1913   [21]
राइफ़ल ग्राउज़लैंड राइफ़ल ग्राउज़लैंड राइफ़ल प्रसिद्ध बन्दूक निर्माता जॉन स्मॉल द्वारा 1880 के शुरुआती वर्षों में बनाई गई छह राइफ़लों में से एक है। मार्च 6, 2012   [22]

सन्दर्भ व टिप्पणियाँ संपादित करें

  1. "IC 1-2". इंडियाना कोड. इंडियाना कोड अवतरण कार्यालय. मूल से 18 नवंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  2. "Indiana's State Seal—An Overview". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  3. "Indiana's State Banner". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  4. "Indiana State Flag". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  5. "Emblems & Symbols". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 25 नवंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 27, 2012.
  6. "Indiana State Seal". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  7. "Indiana Tourism Revs Up New Brand Campaign". इनसाइड इंडियाना बिजनेस. मूल से 21 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  8. "Indiana State Bird". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  9. "Indiana State Flower". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  10. "Indiana State Tree". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  11. "Indiana State River". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  12. "Miami—Indiana's State Soil" (PDF). संयुक्त राज्य कृषि विभाग. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.[मृत कड़ियाँ]
  13. "Indiana State Stone". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  14. "Senate Resolution 20, 2007". इंडियाना जनरल असेंबली. मूल से 15 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  15. "Indiana State Language". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 21 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-28.
  16. "IC 1-1-13". इंडियाना कोड. इंडियाना जनरल असेंबली. मूल से 12 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  17. "IC 1-1-14". इंडियाना कोड. इंडियाना जनरल असेंबली. मूल से 12 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  18. "IC 1-1-10". इंडियाना कोड. इंडियाना जनरल असेंबली. मूल से 12 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  19. "Senate Resolution 59, 2009". इंडियाना जनरल असेंबली. मूल से 17 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  20. "Indiana State Poem". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  21. "Indiana State Song". इंडियाना हिस्टोरिकल ब्यूरो. मूल से 19 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 28, 2011.
  22. "Indiana sets sight on having official state rifle". indystar.com. मार्च 7, 2012. मूल से 28 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 26, 2012. नामालूम प्राचल |right= की उपेक्षा की गयी (मदद); नामालूम प्राचल |left= की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें