इंदिरा नगर भारत के लखनऊ शहर के व्यस्ततम इलाकों में गिना जाता है। यह उत्तर प्रदेश आवास बोर्ड (डेबिट विकास) द्वारा विकसित एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है। शुरू में इंदिरा नगर चार ब्लॉक में विभाजित किया गया था, लेकिन अब कई क्षेत्रों में विस्तार होता जा रहा है। भूतनाथ बाजार इस इलाके का मुख्य बाजार है। यहीं पर प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर, अवस्थित हॅ। प्रमुख बाजारों में लेखराज बाजार, आम्रपाली बाजार, सहारा शॉपिंग सेंटर, मुंशी पुलिया, मीना बाजार, नगीना प्लाजा आदि उल्लेखनीय है। खाने पीने के केंद्रों के अलावा, इस इलाके में बैंक शाखाओं, अतिथि गृहों, बैंक्वेट हॉल और अस्पतालों, दवा की दुकानों, निर्माण सामग्री की दुकानों, स्कूलों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की एक बड़ी संख्या विद्यमान है। इंदिरा नगर में अच्छी तरह से विकसित कई जॉगिंग पार्क है। अरबिंदो पार्क और स्वर्ण जयंती आवास विकास द्वारा विकसित पार्कों को पर्याय के रूप में जाना जाता है।

इंदिरा नगर
اندرا نگر
इंदिरा नगर कॉलोनी
आवासीय इलाका
इंदिरा नगर is located in उत्तर प्रदेश
इंदिरा नगर
इंदिरा नगर
लखनऊ में अवस्थिति
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
मेट्रोलखनऊ
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, अवधी
समय मण्डलभारतीय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड226016
नियोजन संस्थाआवास विकास
नागरिक अभिकरणलखनऊ नगर निगम
वेबसाइटlucknow.nic.in

मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन तक लखनऊ_मेट्रो अमौसी से आती है।[1]

कुकरैल फारेस्ट एक मशहूर् पिकनिक स्थल है। यहां घड़ियालों और कछुओं का एक अभयारण्य है। यह लखनऊ रिंग मार्ग पर इंदिरा नगर के निकट स्थित है। यहीं पर मानस विहार सोसाइटी द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कालोनियां जॅसे मयूर विहार,मयूर उद्यान, मयूर रेसिडेन्सी, मयूर एन्क्लेव भी मॉजूद हँ। इस इलाके में सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी कॉलोनियाँ बहुत अच्छी तरह से ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा द्वारा जुड़ी हुई हैं। नए शॉपिंग मॉल में यहाँ स्पेंसर्स, बिग बाजार, ईज़ी डे और सबका बाज़ार जॅसी बड़ी दुकानें भी हैं। गाजीपुर में पुलिस स्टेशन स्थित हॅ।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lucknow Metro Route Map". Uttar Pradesh Metro Rail Corporation - Official Website of UPMRC (अंग्रेजी भाषा में). मूल से 28 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० अप्रैल २०२०.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)

इन्हें भी देखें संपादित करें

लखनऊ के दर्शनीय स्थल

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें