इलेमी त्रिकोण

पूर्वी अफ़्रीका का एक विवादित क्षेत्र

इलेमी त्रिकोण (Ilemi Triangle) पूर्वी अफ़्रीका का एक विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाओं को लेकर भी कुछ बहस है और इसका क्षेत्रफल १०,३२० और १४,००० वर्ग किमी के बीच अनुमानित किया जाता है। इलेमी त्रिकोण का नाम अनुआक समुदाय के 'इलेमी अकवोन' नामक एक मुखिया पर रखा गया था। दक्षिण सूडान और कीनिया दोनों इसपर सम्प्रभुता का दावा करते हैं हालांकि यह इलाक़ा कीनिया के क़ब्ज़े में है। इथियोपिया इसे औपचारिक रूप से अपना तो नहीं कहता लेकिन उसने समय-समय पर यहाँ सैनिक हस्तक्षेप किया है। भौगोलिक दृष्टि से इलेमी त्रिकोण तुर्काना झील के पश्चिमोत्तरी कोने को छूता है।[1][2]

इलेमी त्रिकोण का नक़्शा - अलग-अलग स्रोत इसकी भौगोलिक परिभाषा अलग सीमाओं के आधार पर करते हैं

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Brownlie, Ian (1979). African Boundaries: A Legal and Diplomatic Encyclopedia. Institute for International Affairs, Hurst and Co. pp. 867–884; 917–921.
  2. Collins, Robert O. (2004). The Ilemi Triangle Archived 2012-09-26 at the वेबैक मशीन in: Annales d'Ethiopie. Volume 20, année 2004. pp. 5–12. Retrieved 2011-06-17.