इवाते प्रीफ़ेक्चर होक्काइडो के बाद जापान का सबसे बड़ा प्रीफ़ेक्चर है। यह होन्शू द्वीप पर तोहोकू क्षेत्र में स्थित है और द्वीप का सबसे पूर्वी बिन्दू यहीं स्थित है। इसकी राजधानी मोरिओता है। इवाते अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए ख्यात है क्योंकि इसका जनसंख्या घनत्व होक्काइडो के बाहर किसी भी प्रीफ़ेक्चर से कम है।

इवाते प्रीफ़ेक्चर
जापानी: 岩手県 (इवाते-केन)
जापान के मानचित्र में इवाते चिन्हांकित
राजधानी मोरिओका
क्षेत्र तोहोकू क्षेत्र
द्वीप होन्शू
राज्यपाल ताकुइया तास्सो
क्षेत्रफल (रैंक) १५,२७८.४० किमी² (२रा)
 - जल % ०.१%
जनसंख्या  (१ अक्टूबर २०१०)
 - जनसंख्या १३,३०,५३० (३०वां)
 - घनत्व ९० /किमी²
जिले ११
नगरपालिकाएं ३६
आईएसओ ३१६६-२ जेपी-०३
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल (जापानी)
प्रीफ़ेक्चरीय चिह्न
 - पुष्प पॉलोनिया
 - वृक्ष नान्बू लाल पाइन
 - पक्षी हरी फ़ीसण्ट
 - मत्स्य {{{मत्स्य}}}
इवाते प्रीफ़ेक्चर का चिह्न
इवाते प्रीफ़ेक्चर का चिह्न
साँचावार्ताविकिपरियोजना जापान

अर्थव्यवस्था संपादित करें

इवाते में उद्योग-धन्धे मोरिओका के आसपास सघनित हैं और ये उद्योग अर्धचालकों (सेमीकण्डकटर) और संचार विनिर्माण में महारथ प्राप्त हैं।

जनसांख्यिकी संपादित करें

इवाते की वर्तमान जनसंख्या १ अक्टूबर २००७ की स्थिति तक १३,६३,७०२ है जिसमें से ६,५१,७३० पुरुष और ७,११,९७२ महिलाएं हैं।

सर्वारम्भिक जनगणना के आंकड़े १९०७ से उपलब्ध हैं जब इवाते की कुल जनसंख्या ७,७०,४०६ थी जिसमें ३,८९,४९० पुरुष और ३,८०,९१६ महिलाएं थीं। यही एकमात्र ऐसी जनगणना है जिसमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है।

१९३५ में इवाते की जनसंख्या दस लाख को पार कर १०,९५,७९३ थी।

१९८५ में इवाते की जनसंख्या सर्वसामयिक अधिकतम थी जब यह १४,३३,६११ पहुँच गई।

१९५० की जनगणना में इवाते में सर्वाधिक लोग पैदा हुए और यह आंकड़ा ४५,९६८ दर्ज है। इसके बाद से जन्मदर में गिरावट आई है और २००७ में यह आंकड़ा मात्र १०,३४४ था। सर्वाधिक लोग १९४५ में मरे जब यह आंकड़ा ३२,६१४ था और इसके बाद से मृत्यु दर में भी गिरावट आई और १९८० में ९,८९२ का आंकड़ा दर्ज किया गया। इसके बाद से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और २००७ में १४,७७४ लोग मरे।

चिकित्सा क्षेत्र में हुए सुधारों के कारण जन्म के समय बाल मृत्यु दर १९५० में ४,२४६ से घटकर २००७ में मात्र ३३२ रह गई है।

विवाहों की संख्या में भी इवाते में गिरावट आई है। १९५० में यह आंकड़ा १३,०५५ से घटकर २००७ में मात्र ६,३५४ रह गया है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें