इस्माइल सामानी (ताजिक भाषा: Қуллаи Исмоили Сомонӣ, क़ुल्लई इस्मोइलि सोमोनी; अंग्रेज़ी: Ismoil Somoni Peak) ताजिकिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत है। जब ताजिकिस्तान रूसी साम्राज्य और फिर सोवियत संघ का हिस्सा था, जब यह पर्वत उन देशों का भी सबसे ऊँचा पहाड़ हुआ करता था। यह पूरे मध्य एशिया और पूरी पामीर पर्वतमाला का भी सबसे बुलंद पर्वत है।

इस्माइल सामानी पर्वत
कोम्युनिज़म पर्वत
Ismoil Somoni Peak
Pik Imeni Ismail Samani
इस्माइल सामानी पर्वत (१९८९ की तस्वीर, जब इसे 'कोम्युनिज़म पर्वत' कहा जाता था)
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,495 मी॰ (24,590 फीट) 
विश्व का ५०वाँ सबसे ऊँचा पर्वत
उदग्रता3,402 मी॰ (11,161 फीट) 
विश्व की ५४वीं सबसे ऊँची चोटी
एकाकी अवस्थिति279 कि॰मी॰ (915,000 फीट) Edit this on Wikidata
सूचीयनताजिकिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत
निर्देशांक38°56′36″N 72°00′58″E / 38.94333°N 72.01611°E / 38.94333; 72.01611निर्देशांक: 38°56′36″N 72°00′58″E / 38.94333°N 72.01611°E / 38.94333; 72.01611
भूगोल
इस्माइल सामानी पर्वत is located in ताजिकिस्तान
इस्माइल सामानी पर्वत
इस्माइल सामानी पर्वत
मातृ श्रेणीपामीर
आरोहण
प्रथम आरोहण९ सितम्बर १९३३
इवगेनी अबलाकोव (सोवियत संघ)
सरलतम मार्गपत्थर और बर्फ़ की चढ़ाई

इसका नाम सामानी राजवंश के पूर्वज इस्माइल सामानी पर रखा गया है। सोवियत संघ के ज़माने में १९३३ में इसका नाम पहले सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन के सम्मान में स्टालिन पर्वत और फिर, १९६२ में, साम्यवादी विचारधारा के सम्मान में कोम्युनिज़म पर्वत रख दिया गया। सोवियत संघ के टूटने और ताजिकिस्तान के आज़ाद होने के बाद १९९८ में इसका नाम परिवर्तित करके 'इस्माइल सामानी पर्वत' कर दिया गया।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Middle East, western Asia, and northern Africa Archived 2014-09-11 at the वेबैक मशीन, Ali Aldosari, pp. 581, Marshall Cavendish, ISBN 978-0-7614-7571-2, ... Imeni Ismail Samani Peak (24,590 feet; 7,495 m) is the highest peak in the Pamirs and the highest mountain in Central Asia. The mountain is better known as Communism Peak, its name from 1962 to 1998, when the Tajik authorities renamed it ...