ईसा खां नियाज़ी (पश्तो: عیسی خان نيازي) मुगलों के विरुद्ध लड़ने वाला सूर वंश के शासक शेरशाह सूरी के दरबार का एक अफ़्गान नवाब था। ईसा खां का मकबरा हुमायुं का मकबरा परिसर में उसके जीवनकाल में ही बना था और उसके बाद उसके पूरे परिवार के लिये काम आया। मकबरे के पश्चिम में एक तीन आंगन चौड़ी लाल बलुआ पत्थर की मस्जिद है। यह अठमुखा मकबरा सूर वंश के लोधी मकबरे परिसर स्थित अन्य मकबरों से बहुत मेल खाता है।

ईसा खां नियाज़ी का मकबरा, १५४७
ईसा खां की मस्जिद, मकबरे के परिसर में ही स्थित है।