उदयराज हिन्दू इंटर कालेज

 उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज  उत्तराखंड राज्य के काशीपुर, उधमसिंहनगर जिले में स्थित सबसे पुराने इंटर कॉलेजों में से एक है। यह औंधा नागनाथ मन्दिर के निकट मानपुर मार्ग पर स्थापित है। इस कॉलेज को कुमाऊं के चंद राजवंश के  राजा उदय राज प्रताप सिंह द्वारा १९१४ में स्थापित किया गया था। राजा करन चंद राज सिंह इस काॅलेज के संघरक्षक है तथा चंद वंशी राजा भी हैं [1] और यह उनकी माता के नाम से स्थापित एक न्यास द्वारा ही संरक्षित है। इस न्यास के प्रथम सचिव पं.गोविंद बल्लभ पंत, प्रथम मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश थे। इसके लिये भूमि राजा उदय प्रताप राज सिंह ने दान में दी थी। 

उदयराज_हिन्दू_इंटर_कालेज

स्थापित१९१४
प्रकार:उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड
शिक्षक:३५
अवस्थिति:काशीपुर, उत्तराखण्ड, भारत
परिसर:शहरी

यहां का शिक्षा माध्यम हिन्दी है। अपने आरम्भिक दिनों में यह एक सह-शिक्षा कॉलेज था, हालांकि काशीपुर में ही एक सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज के उद्घाटन के बाद से लड़कों के कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया। पहले यह यूपी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया गया था किन्तु नये राज्य के गठन उपरान्त इसे अब उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध  कर दिया गया है।[1] विद्यालय कक्षा ६ से कक्षा १२ तक शिक्षा उपलब्ध कराता है।[2] इस महाविद्यालय की कुमाऊं के कालिजों में बहुत ही अच्छी मान्यता और प्रतिष्ठा है।  उदयराज हिन्दू इंटर काॅलेज में उन्नत हाई-टेक प्रयोगशालाओं में जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला के साथ, उच्च योग्य शिक्षकों की भी उपस्थिति है ।

उल्लेखनीय पूर्व छात्र संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uday Raj Hindu Inter College School". नेबरहुड इन्फ़ो (अंग्रेज़ी में). मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित.
  2. "UDAI RAJ HINDU INTER COLLEGE KASHIPUR". स्कूल्सवर्ल्ड.इन (अंग्रेज़ी में). मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें