उपनिषदों का रचना काल 1000 और 800 ईसापूर्व के बीच का माना गया है। अधिक से अधिक यह 600 ईसापूर्व हो सकता है। उत्तरभारतीय इतिहास का यह ऐसा समय था, जब आर्य-संस्कृति अर्थात उनकी यज्ञ-संस्कृति का अच्छा-खासा विस्तार हो चुका था।