एस॰ मल्लिकार्जुनैया

भारतीय राजनीतिज्ञ

एस॰ मल्लिकार्जुनैया (26 जून 1931 – 13 मार्च 2014) भारत की चौदहवीं लोकसभा के एक सांसद थे। वो कर्नाटक राज्य के तुमकुर से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्वाचित सदस्य थे।

एस॰ मल्लिकार्जुनैया

चुनाव-क्षेत्र तुमकुर

जन्म 26 जून 1931
तुमकुर, कर्नाटक
मृत्यु 13 मार्च 2014(2014-03-13) (उम्र 82)
तुमकुर, कर्नाटक
राजनीतिक दल भाजपा
जीवन संगी जयदेवम्मा
बच्चे 1 पुत्र और 2 पुत्रियाँ
निवास तुमकुर
As of 23 सितम्बर, 2006
Source: [1]

वो दसवीं लोकसभा (1991–1996) में लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे। वो तुमकुर से 1991, 1998 और 2004 में सांसद रहे। उन्होंने कर्नाटक विधान सभा के लिए 1971 – 1991 तुमकुर से विधायक बनकर अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किया। वो भारतीय जन संघ के राज्य अध्यक्ष भी रहे।[1]

उनका १३ मार्च २०१४ को तुमकुर में ८२ वर्ष की आयु में हृदयघात के कारण निधन हो गया।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2014.
  2. "Ex-LS Deputy Speaker Mallikarjunaiah no more" [पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष मल्लिकार्जुनाइया नहीं रहे] (अंग्रेज़ी में). प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इण्डिया. १३ मार्च २०१४. मूल से १३ मार्च २०१४ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें