ऐहोले का दुर्गा मंदिर

ऐहोले का दुर्गा मंदिर, भारत के कर्नाटक राज्य के ऐहोले नामक स्थान पर स्थित एक मन्दिर है जिसका निर्माण ७वीं-८वीं शताब्दी में हुआ थ। यह मन्दिर मूलतः एक सूर्य मन्दिर था। इस मन्दिर में शैव, वैष्णव, शाक्त और वैदिक देवी-देवताओं के बड़े-बड़े चित्र हैं।[1]

दुर्गा मन्दिर
ऐहोले का दुर्गा मन्दिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिऐहोले
ज़िलाबागलकोट
राज्यकर्नाटक
देशभारत
ऐहोले का दुर्गा मंदिर is located in भारत
ऐहोले का दुर्गा मंदिर
कर्नाटक में ऐहोले की स्थिति
ऐहोले का दुर्गा मंदिर is located in कर्नाटक
ऐहोले का दुर्गा मंदिर
ऐहोले का दुर्गा मंदिर (कर्नाटक)
भौगोलिक निर्देशांक16°1′14.4″N 75°52′55″E / 16.020667°N 75.88194°E / 16.020667; 75.88194निर्देशांक: 16°1′14.4″N 75°52′55″E / 16.020667°N 75.88194°E / 16.020667; 75.88194
वास्तु विवरण
निर्माताचालुक्य राजवंश
निर्माण पूर्ण७वीं शताब्दी के अन्तिम भाग से लेकर ८वीं शताब्दी के प्रारम्भिक काल में

यह मन्दिर वस्तुतः सूर्य मन्दिर है किन्तु अब इसको 'दुर्गा मन्दिर' कहा जाने लगा है जो 'दुर्ग' शब्द से आया है। वास्तव में १३वीं शताब्दी में जब हिन्दू राज्यों और इस्लामी सल्तनतों के बीच युद्ध की स्थिति थी तब इस मन्दिर के ऊपर एक दुर्ग जैसी संरचना का निर्माण किया गया। यह मन्दिर १९वीं शताब्दी तक इसी रूप में बचा रहा जब पुनः इसका पता चला। यह दुर्गा मन्दिर, पर्यटकों के लिये अकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। इसको विश्व धरोहर घोषित करने के लिये यूनेस्को से आवेदन किया गया है।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. M. A. Dhaky & Michael W. Meister 1983, पृ॰प॰ 49–52.
  2. "Evolution of Temple Architecture – Aihole-Badami- Pattadakal". UNESCO. 2004. अभिगमन तिथि 21 October 2015.

इन्हें भी देखें संपादित करें