करन ओबेरॉय (जन्म 26 सितंबर 1987) जिन्हें केओ के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय फिटनेस और फैशन मॉडल एवं अभिनेता है।[3][4][5] वह फिटनेस मॉडलिंग में उनके योगदान के साथ-साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए मॉडलिंग और डिजाईनरों के लिए रैंप वाक के लिए जाना जाता है।[6][7] करन मेन्स हेल्थ और हेल्थ एंड न्यूट्रीशन जैसे पत्रिकाओं के कवर पेज पर जगह बना चुके हैं। इसके अलावा, वह रिबॉक, रॉयल एनफील्ड और इसुजू के विज्ञापन अभियानों में दिखाई दे चुके है।[8] वर्ष 2018 में यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल कॉम्पैक्ट ने ओबेरॉय को 'विश्व शांति संदेशवाहक' के रूप में नियुक्त किया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स ने उन्हें मार्च 2018 में भारत के शीर्ष सुपरमॉडल की सूची में शामिल किया था।[8]

करन ओबेरॉय

करन ओबेरॉय
जन्म 26 सितम्बर 1987 (1987-09-26) (आयु 36)
नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम केओ[1][2]
शिक्षा की जगह दिल्ली विश्वविद्यालय
पेशा मॉडल
कार्यकाल 2011–वर्तमान
ऊंचाई 6 ft
वेबसाइट
अधिकारिक जालस्थल

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

करन ओबेरॉय का जन्म नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ।[9] उनकी मां जसविंदर ओबेरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय से संलग्न महाविद्यालय में हिंदी साहित्य की एक प्रोफेसर हैं और उनके पिता जी.एस. ओबेरॉय एक सरकारी बैंक में काम किया करते थे।[10]

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री और मास मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा अर्जित किया। इसके बाद उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, नोएडा से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए की पढ़ाई की।[11] एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे।[12]

कार्य संपादित करें

उनका पहला काम एक विज्ञापन एजेंसी के लिए एक ग्राफिक डिजाइनर के रूप में था।[13] उन्होंने अनुपम खेर के अभिनय स्कूल, एक्टर्स प्रेपैर्स से अभिनय का गुण सीखा है।[6]

ओबेरॉय फैशन डिजाइनर रोहित बाल, शांतनु और निखिल, राजेश प्रताप सिंह, अर्जुन खन्ना के लिए रैंप वाक किया है। साथ ही एल्डो ग्रुप, जैक एंड जोन्स और लेम्बोर्गिनी जैसे ब्रांडों के लिए भी रैंप पर चल चुके हैं। फैशन मॉडल के रूप में, करन लैक्मे फैशन वीक, विल्स फैशन वीक, बीच रिज़ॉर्ट फैशन वीक, जीक्यू फैशन नाइट्स और इंडिया कॉटर वीक के रैम्प पर चल चुके हैं। [14][13]

वह लगातार दो वर्षों के लिए एफबीबी ब्रांड के पोस्टर बॉय थे। इन्होंने रॉयल एन्फील्ड मोटर्स और राइडिंग अपरेल्स, रिबॉक इंडिया और जापानी ऑटोमोबाइल ब्रांड इसुज़ू के लिए मॉडलिंग किया है। वह मेन्स हेल्थ और हेल्थ एंड न्यूट्रीशन जैसे पत्रिकाओं के कवर पेज पर चित्रित हुए हैं। वें ब्रिटिश न्यूट्रीशन के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर भी थे।[10][14]

सितंबर 2019 में, टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रायोजित टाइम्स फ़ूड के एक कुकिंग शो, कुकिंग विथ सेलेबल्स में करन एक सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखे थे।[15]

पुरस्कार और मान्यता संपादित करें

ओबेरॉय को 2018 की शुरुआत में एचटी ब्रंच द्वारा 'टॉप फिटनेस मॉडल' के रूप में सम्मानित किया गया था।[16] उन्होंने मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 'बेस्ट बॉडी' का खिताब जीता। अप्रैल 2018 में आयोजित ग्लोबल लीडर्स अवार्ड्स द्वारा इन्हें 'यूथ आइकन मॉडल ऑफ़ द इयर' से सम्मानित किया। साल 2017 में फिल्मफेयर पत्रिका ने "हॉटी ऑफ़ द फोर्टनाईट" कह कर संबोधित किया था।[3] मार्च 2018 में, उन्हें हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा 'भारत के शीर्ष सुपरमॉडल' की सूची में दर्शाया गया था।[8]

जून 2018 में ओबेरॉय को वर्ल्ड पीस एंड डिप्लोमेसी आर्गेनाईजेशन और यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल कॉम्पैक्ट ने 'विश्व शांति संदेशवाहक (वर्ल्ड पीस मैसेंजर)' के रूप में नियुक्त किया।[10]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. अक्षय, कौशल (28 मई 2020). "Quarantine fitness: Train like Karan Oberoi". हिंदुस्तान टाइम्स.
  2. Meet one of the most influential models in the nation - Karan Oberoi aka KO. डेक्कन क्रॉनिकल. जून 22, 2019. मूल से जून 28, 2019 को पुरालेखित.
  3. "Hottie of the fortnight! Meet Karan Oberoi". फिल्मफेयर. अक्टूबर 12, 2017.
  4. "Treat your body as Temple: Karan Oberoi". नई दिल्ली: यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया. मार्च 2, 2019.
  5. कौशल, अक्षय (मार्च 13, 2020). "Karan Oberoi (KO) shares dos and don'ts for glowing, healthy skin". हिंदुस्तान टाइम्स.
  6. "It's flattering when people compare me to John Abraham: Karan Oberoi | more lifestyle". हिंदुस्तान टाइम्स. अभिगमन तिथि 2019-03-14.
  7. "Fitness Diaries With Leading Indian Model Karan Oberoi". आउटलुक. सितम्बर 28, 2020. मूल से जून 28, 2019 को पुरालेखित.
  8. बिड़पा, प्रसाद (मार्च 17, 2018). "Unveiling India's top ten supermodels". हिंदुस्तान टाइम्स.
  9. Tanveer (जुलाई 20, 2019). "Muslim community has given the finest models, says Karan Oberoi". सियासत दैनिक.
  10. "Meet one of the most photographed faces - Karan Oberoi". इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स (इंडिया). आईबीटी मीडिया. April 3, 2020.
  11. "Model Karan Oberoi shares helpful tips for being a healthy and fit vegetarian". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. जनवरी 25, 2019.
  12. "Navjot Singh Sidhu inspired Karan Oberoi back in the days when K.O was an aspiring cricketer!". माय नेशन. जून 23, 2020.
  13. "ग्राफिक डिजाइनर से इस तरह टॉप मॉडल बने Karan Oberoi, अब इस ब्रांड से जुड़ा नाम!". जी न्यूज़. 2020-05-10. अभिगमन तिथि 2020-05-21.
  14. "Karan Oberoi A Dark Horse in the modelling world". एशियानेट न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-05-21.
  15. "Cooking with Celebs: Karan Oberoi (KO), Top fitness & fashion model". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. सितम्बर 12, 2019.
  16. कौशल, अक्षय (अप्रैल 5, 2018). "Fitness modelling isn't as easy as it may seem: Karan Oberoi". हिंदुस्तान टाइम्स.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें