किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज

किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज भारत के अग्रणी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में से एक है। यह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1926 में हुई थी। इसके प्रबंधन और संचालन का कार्य महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। यहाँ स्नातक, स्नातकोत्तर और विशिष्ट मेडिकल पाठ्यक्रम स्तर पर लगभग 2,000 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए यहाँ विविध विषयों पर शोध करने और डिप्लोमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।[1][2]

किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज
आधिकारिक प्रतीक
ध्येयअपने लिए नहीं बल्कि सबके लिए
प्रकारशिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
स्थापित1926; 98 वर्ष पूर्व (1926)
डीनसंगीता रावत
स्थानपरेल, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
19°00′06″N 72°50′30″E / 19.0017°N 72.8418°E / 19.0017; 72.8418निर्देशांक: 19°00′06″N 72°50′30″E / 19.0017°N 72.8418°E / 19.0017; 72.8418
संबद्धताएंमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक
कॉलेज बिल्डिंग

संस्थान में एक नर्सिंग स्कूल भी है। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 390 स्टाफ़ चिकित्सक और 550 रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं और यहाँ मरीजों के लिए लगभग 1800 बिस्तर उपलब्ध है। अस्पताल में सालाना लगभग 18 लाख बाहर के रोगियों (जिनको भर्ती करने की आवश्यकता नहीं होती) और 85,000 रोगियों को भर्ती करके इलाज किया जाता है। यहाँ औषधि और शल्यचिकित्सा के सभी क्षेत्रों में बुनियादी देखभाल और उन्नत उपचार सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके अलावा बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा वित्त पोषित यह संस्था समाज के वंचित वर्गों को निःशुल्क सेवा प्रदान करती है।[3]

कोरोना महामारी के दौरान, मुंबई के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में 3 मई 2020 को भारतीय वायु सेना ने हेलिकॉप्टरों के जरिए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज, ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजीभॉय हॉस्पिटल और कस्तूरबा गांधी अस्पताल पर फूलों की वर्षा की थी।[4] 2020 में इंडिया टुडे द्वारा इस कॉलेज को भारत के मेडिकल कॉलेजों में 12वां स्थान दिया गया था।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "King Edward Memorial Hospital - Hospital : How to get to KEM" [किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल - अस्पताल: किंग एडवर्ड मेमोरियल कैसे जाएं]. मूल से 2 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 नवम्बर 2011. किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी
  2. "Archived copy" [संग्रहीत प्रति]. मूल से 29 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-22.सीएस1 रखरखाव: Archived copy as title (link) महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जानकारी
  3. "kem website" [किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल]. किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल. 2018. मूल से 9 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 15, 2018.
  4. "Economic Times article" [इकोनॉमिक टाइम्स का लेख]. इकोनॉमिक टाइम्स. 2020. अभिगमन तिथि मई 3, 2020.
  5. "Best MEDICAL Colleges 2020: List of Top MEDICAL Colleges 2020 in India" [सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज 2020: भारत में शीर्ष मेडिकल कॉलेज 2020 की सूची]. इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2024.