कुत्ते (फ़िल्म), 2023 में भारतीय सिनेमा जगत में आई एक रहस्यात्मक हिंदी भाषी फिल्म है।[2] इसका निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है।[3] इसका निर्माण विशाल भारद्वाज फिल्म्स, टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा किया गया है। फ़िल्म में कलाकार तब्बू, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज इत्यादि कलाकार शामिल हैं। इसे 13 जनवरी 2023 को नाटकीय रूप से रिलीज़ किया गया था। 35 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म व्यावसायिक रूप से घाटे में रही, इसमें मात्र 4 करोड़ की कमाई हुई।

कुत्ते
निर्देशक आसमान भारद्वाज
लेखक
  • आसमान भारद्वाज
  • विशाल भारद्वाज
निर्माता
अभिनेता
छायाकार फरहाद अहमद दहलवी
संपादक ए. श्रीकर प्रसाद
संगीतकार विशाल भारद्वाज
निर्माण
कंपनियां
वितरक यश राज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 13 जनवरी 2023 (2023-01-13)
लम्बाई
108 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत ₹35 करोड़

संगीत संपादित करें

फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है। गाने के बोल गुलज़ार और फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ ने लिखे हैं।

समीक्षा संपादित करें

कुत्ते को समीक्षकों से मिली-जुली सकारात्मक समीक्षा मिली। इसके प्रदर्शन विशेषकर तब्बू के प्रदर्शन, सिनेकला (सिनेमैटोग्राफ़ी), संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की प्रशंसा हुई, जबकि इसकी पटकथा की आलोचना हुई। हिंदुस्तान टाइम्स की मोनिका रावल कुकरेजा ने लिखा कि, "यह एक बार देखने लायक है और अगर कुछ नहीं तो संगीत का आनंद लें।"[4] टाइम्स ऑफ इंडिया के रोनक कोटेचा ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी। इंडिया टुडे के ज़िनिया बंदोपाध्याय ने फ़िल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी और लिखा, "कुत्ते का सबसे अच्छा आनंद तब लिया जाता है जब आपके पास गूढ़ और व्यंग्यात्मक हास्य की कुशलता हो।"[5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. "कुत्ते". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2023.
  2. "कुत्ते". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफ़िकेशन. कुत्ते इज़ ए हिंदी लैंग्वेज एक्शन थ्रिलर इन विच राइवल ग्रुप्स ईच प्लान द हाईस्ट ऑफ़ एन आर्मर्ड ट्रक कैरिंग ए लार्ज अमाउंट ऑफ़ मनी.
  3. "विशाल भारद्वाज'स थ्रिलर 'कुत्ते', स्टेयरिंग तबु & नसीरुद्दीन शाह, विल हिट द थियेटर्स इन जन". द इकोनॉमिक टाइम्स.
  4. "कुत्ते मूवी रिव्यू: एन एंटरटेनिंग, रॉ एंड वाइल्ड टेल ऑफ़ ब्लडथर्स्ट्री पीपल". हिंदुस्तान टाइम्स. 13 जनवरी 2023. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2023.
  5. "कुत्ते मूवी रिव्यू: अर्जुन कपूर डिलिवर्स ए स्ट्रॉंग पर्फ़ॉर्मेंस इन आसमान भारद्वाज'स डार्क एंड रॉ फ़िल्म". इंडिया टुडे. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2023.