कोलाहोइ पर्वत (Kolahoi Peak) या गाश ब्रोएर (Gashe-broer) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में स्थित हिमालय का एक 17,799 फुट (5,425 मीटर) ऊँचा पर्वत है। यह कश्मीर घाटी क्षेत्र का सर्वोच्च पर्वत है। यहाँ आरू घाटी से पहुँचा जा सकता है और यह गान्दरबल ज़िले में सोनमर्ग के समीप भी है। पहलगाम के निकट स्थित आरू से यह लगभग 21 किमी दूर है। इसके उत्तर में सिन्द नदी बहती है। इसके ढलानों से कोलाहोइ हिमानी आरम्भ होती है, जो यहाँ से दक्षिण दिशा में जाने वाली लिद्दर नदी का स्रोत है। पर्वत का आकार एक पिरामिड जैसा है।[1][2]

कोलाहोइ पर्वत
Kolahoi Peak
गाश ब्रोएर ("प्रकाश की देवी")
कोलाहोइ पर्वत
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई5,425 मी॰ (17,799 फीट)
उदग्रता1,585 मी॰ (5,200 फीट) Edit this on Wikidata
निर्देशांक34°9′52″N 75°19′37″E / 34.16444°N 75.32694°E / 34.16444; 75.32694निर्देशांक: 34°9′52″N 75°19′37″E / 34.16444°N 75.32694°E / 34.16444; 75.32694
भूगोल
कोलाहोइ पर्वत is located in जम्मू और कश्मीर
कोलाहोइ पर्वत
कोलाहोइ पर्वत
मातृ श्रेणीहिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण1912 में ब्रिटेन के डॉ एर्नेस्ट नेवे द्वारा
सरलतम मार्गआरू (पहलगाम)

नामार्थ संपादित करें

कोलाहोइ पर्वत को स्थानीय कश्मीरी भाषा में "गाश ब्रोएर" कहा जाता है, जिसका अर्थ प्रकाश की देवी है। कश्मीरी भाषा में "गाश" या "ग्वाश" का अर्थ "प्रकाश" और "ब्रोएरु" का अर्थ किसी क्षेत्र की अधिदेवी है।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kolahoi". Peakware.com. मूल से 2016-03-04 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-04-25.
  2. "Geography of Kashmir". kousa.org. अभिगमन तिथि 2012-04-24.
  3. "A dictionary of the Kashmiri Language," George Abraham Grierson, Asiatic Society of Bengal, Calcutta, 1932, "... gāsh गाश् or gwāsh ग्वाश् (H. viii, 9) । प्रकाशः m. brightness, brilliancy (Śiv. 908); lustre, light (K.Pr. 254, Śiv. 15, 251, 314, etc., Rām. 417) ... brörü 2 ब्रा॑रू॒ । क्षेत्राधिष्ठात्री देवी ..."