गेरार्ड पिके (अंग्रेज़ी: Gerard Piqué) (जन्म 2 फरवरी 1987) एक स्पेनिश पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे। पिके की दबाव झेलने और उससे निपटने की क्षमता तथा अपने समग्र करियर में जीत के कारण, उन्हें अपने युग के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों (Football Defenders) में से एक माना जाता है।[4][5]

गेरार्ड पिके
2017 में पिके स्पेन के साथ
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि 2 फ़रवरी 1987 (1987-02-02) (आयु 37)[1][2]
जन्म स्थान बार्सिलोना, स्पेन
कद 1.94 मीटर[3]
खेलने की स्थिति सेंटर-बैक
युवा क्लब
1997–2004 बार्सिलोना
2004 मैनचेस्टर यूनाइटेड
वरिष्ठ क्लब
वर्ष क्लब खेल (गोल)
2004–2008 मैनचेस्टर यूनाइटेड 12 (0)
2006–2007 → रियल जरागोजा (loan) 22 (2)
2008–2022 बार्सिलोना 397 (29)
योग 431 (31)
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या .

शुरू में ला मासिया के एक प्रतिभाशाली एथलीट पिके ने 2004 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। वह 2008 में पेप गार्डियोला के नेतृत्व में बार्सिलोना लौटे और 2008-09 व 2014-15 में क्लब को एक ही सीजन में तीन ट्राफियां जीतने में मदद की। वह मार्सेल डेसैली, पाउलो सूसा और सैमुअल एटू के अलावा चौथे खिलाड़ी हैं जिसने अलग-अलग टीमों के साथ लगातार दो साल यूईएफए चैंपियंस लीग जीती है।[6]

पिके ने 11 फरवरी 2009 को पदार्पण करते हुए 102 बार स्पेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2010 फीफा विश्व कप और यूईएफए यूरो 2012 जीतने वाली स्पेन की टीम में एक अभिन्न भूमिका निभाई। उन्होंने 2018 फीफा विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया।

क्लब करियर संपादित करें

शुरूआती दौर संपादित करें

बार्सिलोना के कैटेलोनिया में जन्मे[3] पिके ने अपने करियर की शुरुआत एफ सी बार्सिलोना की युवा टीमों के लिए एक रक्षात्मक मिडफील्डर के रूप में खेलने के साथ की थी। क्लब के साथ अपने पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होने का फैसला किया। प्रीमियर लीग क्लब ने पिके के लिए शुल्क का भुगतान नहीं किया क्योंकि पिके की उम्र एक पेशेवर अनुबंध के लिए बहुत कम थी।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "गेरार्ड पिके : अवलोकन". ईएसपीएन. मूल से 15 जुलाई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-17.
  2. "गेरार्ड पिके". लेकिप. पेरिस. मूल से 20 मई 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-17.
  3. "गेरार्ड पिके प्रोफइल". एफसी बार्सिलोना. मूल से 15 December 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-17.
  4. "रैंक! दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ सेंटर-बैक". फोरफोरटू.कॉम. अभिगमन तिथि 17 जून 2023.
  5. एल्फ़ी पॉट्स हार्मर. "दशक के 7 सर्वश्रेष्ठ सेंटर-बैक". एचआईटीसी.कॉम. अभिगमन तिथि 17 जून 2023.
  6. बोगुनिया, रोजर (28 मई 2009). "तीन खिताब और व्यक्तिगत रिकॉर्ड". एफसी बार्सिलोना. मूल से 31 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-17.
  7. हेवार्ड, बेन (1 जुलाई 2011). "ला मासिया में बना : लियोनेल मेसी से लेकर सेस्क फेब्रेगास तक, बार्सिलोना के प्रसिद्ध फार्महाउस से उभरने वाली असाधारण प्रतिभा". गोल.कॉम. मूल से 18 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-17.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें