चना मसाला भारतीय खाने की एक प्रसिद्ध सब्जी है।[1] इसमें मुख्य सामग्री काबुली चना है। यह तेज मसाले की चटपटी सब्जी होती है। यह दक्षिण एशिया पर्यन्त मिलती है, जिसमें यह उत्तर भारत में सबसे प्रचलित है।

चना मसाला

चना मसाला, परोसा हुआ
उद्भव
वैकल्पिक नाम छोले मसाला, छोले की सब्जी
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र पंजाब, भारत
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मुख्य
मुख्य सामग्री काबुली चने
छोले कुल्चे उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है।
चना मसाला बनाने में प्रयुक्त सामग्री

सामग्री संपादित करें

काबुली चने के साथ इसमें प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरा धनिया, हल्दी, धनिया पावडर, गर्म मसाला आदि पड़ते हैं। यह एक शाकाहारी व्यंजन है। इसमें बनाते हुए यदि सूखा चना मसाला भी डाल दिया जाये तो स्वाद दोगुना हो जाता है।

क्षेत्र संपादित करें

भारत में यह मुख्यतः उत्तरी भारत के पंजाब के अलावा पश्चिमी भारत में सिंधी क्षेत्र, गुजरात और राजस्थान में चलती है। गुजरात और राजस्थान में ये प्रायः सूखी सब्जी बनती है। वहीं उत्तर प्रदेश औरन कटवर्ती क्षेत्रों में ये रसेदार सब्जी बनती है। किंतु मसाला सदा ही चटपटा और तेज होता है। इसे कुल्चे या भटूरे के संग परोसा जाता है। प्रायः उत्सवों की दावतों में यह एक मुख्य व्यंजन होता है।

पाकिस्तान में आलू छोले बहुत चलते हैं। ये कराची और लाहौरकी सड़कों पर आम बिकते हुए मिलते हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "छोले बनाने की विधि". मूल से 25 अप्रैल 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अगस्त 2009.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें