छॉलीवुड छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय सिनेमा है, जहां छत्तीसगढ़ी भाषा में चलचित्र बनाये जाते हैं। छत्तीसगढ़ी चलचित्र छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जन्मदाता श्री मनु नायक थे।[1][2]

इतिहास संपादित करें

छत्तीसगढ़ी भाषा में चित्रपट निर्माण ईसा वर्ष 1965 से प्रारम्भ हुआ। जब लेखक, निर्माता एवं निर्देशक मनु नायक जी ने प्रथम छत्तीसगढ़ी चित्रपट कहि देबे सन्देस का निर्माण किया। जिसे इन्दिरा गांधी ने भी देखा था।[3] तब यह चित्रपट उद्योग मध्य प्रदेश में था। वर्ष 2000 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया तो छत्तीसगढ़ी सिनेमा भी लोकप्रिय होकर उभरा।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "उपलब्धियों से भरा है छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सफर". नई दुनिया.
  2. "पढ़िए, छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार अनुज शर्मा के साथ खास बातचीत". News18India.
  3. "पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म के साथ ऐसा विवाद हुआ कि इंदिरा गांधी को खुद ये फ़िल्म देखनी पड़ी". द लल्लनटॉप.