जवाई नदी

सुमेरपुर पाली के निकट स्थित नदी

जवाई नदी (Jawai River) भारत के राजस्थान में बहने वाली एक नदी है। यह लूणी नदी की एक उपनदी है।[1][2]

जवाई नदी
Jawai River
जवाई नदी is located in राजस्थान
जवाई नदी
नदी मुहाने का स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य राजस्थान
नगर सुमेरपुर, शिवगंज, जालौर
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षअरावली पर्वतमाला
 • स्थानउदयपुर ज़िला
नदीमुख लूणी नदी
 • स्थान
बाड़मेर ज़िला
 • निर्देशांक
25°02′38″N 71°43′34″E / 25.044°N 71.726°E / 25.044; 71.726निर्देशांक: 25°02′38″N 71°43′34″E / 25.044°N 71.726°E / 25.044; 71.726
जलसम्भर लक्षण

नदीमार्ग संपादित करें

जवाई नदी उदयपुर ज़िले की अरावली पहाड़ियों में गोरिया गाँव के समीप उत्पन्न होती है। यह पालीजालौर ज़िलों में बहती है। जालौर में सायला/बिराना गाँव के पास इसमें खारी नदी मिल जाती है। बाड़मेर में यह लूणी नदी में मिल जाती है। इसकी सहायक नदी बांडी, सूकडी, खारी आदि हैं। इसे पश्चिम राजस्थान की गंगा कहते है। जवाई नदी पर बसे प्रमुख नगर सुमेरपुर (पाली ज़िला), शिवगंज (सिरोही ज़िला) व आहौर (जालौर जिला) हैं। पाली ज़िले की सुमेरपुर तहसील का पुराड़ा गाँव (जो ग्राम पंचायत पोमावा में सम्मिलित है) भी जवाई नदी के किनारे बसा हुआ है। सुमेरपुर के समीप स्थित जवाई बाँध इसी नदी पर है और यह पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध है। अपने निचले भाग में जवाई को सुकड़ी नदी भी कहा जाता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990