यह स्थान बीकानेर से २० मील दक्षिण में स्थित है। यहां पर उल्लेख योग्य गोगली सरदारों की दो देवलियां हैं। इनमें से अधिक प्राचीन ११ सिंतबर १५९० ई० की है तथा गोगली सरदार 'संसार' से संबध रखती है। 'संसार' के विषय में ऐसा प्रसिद्ध है कि वह बीकानेर के महाराजा रायसिंह तथा पृथ्वीराज की सेवा में रहे थे। बादशाह के समक्ष एक युद्ध में सिर काटे जाने पर भी उनका धड़ बहुत देर तक लड़ता रहा था। इनके वंशज गोगली भाटी वंश के व्यक्ति अबआज भी जेगला, पीपेरा, देसलसर, सोनीयासर में रहते हैं।