ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न

दोस्तों, कोई भी ट्रेडर जब शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग के इरादे से आता है तब वह सबसे पहले चार्ट को समझने के लिए टेक्निकल एनालिसिस[1] का अध्ययन करता है | कैंडलस्टिक पैटर्न का अध्ययन भी इसी टेक्निकल एनालिसिस का एक भाग है | ये पैटर्न बाज़ार में ट्रेंड रिवर्शल के संकेत देते है | ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न एक बेयरिश पैटर्न है जो अपट्रेंड में चल रहे कंपनी के शेयर को डाउन ट्रेंड में बदल देता है |

जब कोई शेयर अपट्रेंड में ट्रेड कर रहा होता है तब यदि ट्रेंड के टॉप पर दो ऐसी कैंडल का निर्माण हो जाये जिनका हाई एक समान हो तथा इनमे पहला कैंडल बुलिश तथा दूसरा कैंडल बेयरिश हो तब इसे ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न[2] कहा जाता है | इस पैटर्न के निर्माण हो जाने के बाद बाज़ार में मंदी का संकेत माना जाता है | ऐसे में शॉर्ट सेलिंग करने वाले ट्रेडर बिकवाली में ट्रेड लेते है तथा मुनाफा कमाते है |

सन्दर्भ सूची संपादित करें

  1. "टेक्निकल एनालिसिस क्या है / Technical Analysis Kya Hai? इसे कैसे समझें » Finoहिंदी". https://finohindi.com/. 2023-02-24. अभिगमन तिथि 2024-05-07. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  2. "ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न / Tweezer Top Candlestick Pattern Full Details In Hindi » Finoहिंदी". https://finohindi.com/. 2024-05-05. अभिगमन तिथि 2024-05-07. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)