डीएवी कॉलेज, कानपुर

कानपुर नगर स्थित एक कॉलेज

निर्देशांक: 26°28′50″N 80°20′50″E / 26.480676°N 80.347352°E / 26.480676; 80.347352

दयानन्द एंग्लो-वैदिक महाविद्यालय (डीएवी कॉलेज), कानपुर में स्थित एक महाविद्यालय है। ११ जुलाई १९१९ ईस्वी में इसकी स्थापना लाला दिवान चन्द द्वारा की गयी थी। कॉलेज नगर में सिविल लाइन्स क्षेत्र में ग्रीन पार्क स्टेडियम के सामने स्थित है।[1] यह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा सम्बद्ध है।[2] अमित कुमार श्रीवास्तव यहाँ के वर्तमान प्राचार्य हैं।[3] इस कॉलेज का प्रबंधन दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय ट्रस्ट एवं मैनेजिंग सोसाइटी द्वारा किया जाता है।

डीएवी कॉलेज, कानपुर

स्थापित१९१९
प्रकार:सार्वजानिक
प्रधानाचार्य:अमित कुमार श्रीवास्तव
अवस्थिति:सिविल लाइन्स, कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
सम्बन्धन:*छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व नाम कानपुर विश्वविद्यालय) [१९६८ - वर्तमान]
जालपृष्ठ:www.davcollegekanpur.ac.in

इतिहास संपादित करें

भारत की स्वतंत्रता संग्राम में इस कॉलेज द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस कॉलेज का छात्रावास क्रान्तिकारियों का महत्वपूर्ण केन्द्र था। प्रमुख क्रन्तिकारी शहीद सालिग्राम शुक्ला की प्रतिमा भी इस कॉलेज में लगी है। सन १९२८ में महात्मा गाँधी इस कॉलेज में पधारे थे। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी यहाँ के पूर्व छात्र रह चुके हैं।[1]

उल्लेखनीय पूर्व छात्र संपादित करें

यहाँ के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्र निम्नलिखित हैं:[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "History". डीएवी कॉलेज, कानपुर. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अगस्त २०१८.
  2. "Affiliated colleges". छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय. मूल से 1 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अगस्त 2018.
  3. "Principal". डीएवी कॉलेज, कानपुर. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अगस्त २०१८.
  4. "DAV basks in glory of its illustrious student". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २४ दिसम्बर २०१४. मूल से 30 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अगस्त २०१८. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें