तरीनकोट
Tarinkot / ترين کوټ
तरीनकोट is located in अफ़ग़ानिस्तान
तरीनकोट
तरीनकोट
अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: ओरूज़्गान प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
जनसंख्या (२०१२): ६,३००
मुख्य भाषा(एँ): पश्तो
निर्देशांक: 32°37′36″N 65°52′24″E / 32.62667°N 65.87333°E / 32.62667; 65.87333

तरीनकोट (पश्तो: ترين کوټ‎, अंग्रेज़ी: Tarinkot या Tarin Kowt) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के ओरूज़्गान प्रान्त की राजधानी है। इस शहर की आबादी सन् २०१२ में लगभग ६,३०० अनुमानित की गई थी।[1] यह शहर वास्तव में एक छोटा सा क़स्बा है जिसके बाज़ार में लगभग २०० दुकाने हैं। प्रांत के राज्यपाल, जो २०१२ में असदउल्लाह हमदम थे, इसी बाज़ार से लगे एक दफ़्तर में काम करते हैं।

लोग संपादित करें

तरीनकोट इलाक़े में पश्तूनों के दो क़बीलियाई परिसंघ बसते हैं - दुर्रानी (उर्फ़ तरीन) और ग़िलज़​ई। यहाँ तरीनों की पोपोलज़​ई, बारकज़​ई, नूरज़​ई और अचकज़​ई शाखाएँ और ग़िलज़​ईयों की तोख़ी, होतक और सुलयमान-ख़ेल​ शाखाएँ हैं। शहर में ईराक़ से आये लगभग २,००० अरब भी बसे हुए हैं।

घटनाएँ संपादित करें

तरीनकोट बाक़ी दुनिया से कटा हुआ एक शहर है जिसे बाहरी दुनिया से केवल एक कंदहार जाने वाली सड़क जोड़ती है। सन् २००१ में बाद अफ़ग़ानिस्तान में हुए अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद यहाँ के एक छोटे हवाई अड्डे का प्रयोग यहाँ तैनात अमेरिकी सैनिकों का दस्ता करता है। २००१ तक यहाँ तालिबान का क़ब्ज़ा था लेकिन १६ नवम्बर २००१ में यहाँ के पश्तून निवासी तालिबान के ख़िलाफ़ विद्रोह करने लगे, जिसमें आगे चलकर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले हामिद करज़ई भी सक्रीय थे। तालिबान ने वापस हमला किया लेकिन अमेरिकी सैनिकों और वायु सेना की मदद से इस क्षेत्र को तालिबान से मुक्त कर लिया गया।

मौसम संपादित करें

तरीनकोट में गर्मियों में सर्वाधिक तापमान औसतन ४०° सेंटीग्रेड तक चढ़ जाता है जबकि सर्दियों में न्यूनतम तापमान औसतन शुन्य से नीचे (-३° सेंटीग्रेड) तक गिर जाता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Afghanistan city populations Archived 2009-10-15 at the वेबैक मशीन, Source: Central Statistics Office Afghanistan, 2012