तिब्बती तीतर

पक्षी की प्रजाति

तिब्बती तीतर (तिब्बती:सकफा)[2] (Tibetan Partridge) (Perdix hodgsoniae) फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो व्यापक रूप से तिब्बती पठार में पाया जाता है। इस पक्षी का आवासीय क्षेत्र बहुत विशाल है और इसी वजह से इसे संकट से बाहर की जाति माना गया है। इस पक्षी का मूल निवास चीन, भारत, भूटान और नेपाल है।[1]

तिब्बती तीतर
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: पर्डिक्स
जाति: पी. हॉजसोनी
द्विपद नाम
पर्डिक्स हॉजसोनी
हॉजसोनी, १८५७

विवरण संपादित करें

यह एक छोटा सा पक्षी है जिसकी लंबाई २८ से ३१ से.मी. होती है। इसका वज़न लगभग ४५० ग्राम होता है। अपने संपूर्ण आवासीय क्षेत्र में इसके रंगों में थोड़ा बहुत परिवर्तन देखा गया है। पूर्व की ओर बढ़ते हुए इनके पंखों का रंग गहरा होता जाता है जिसके आधार पर इसकी तीन उपजातियाँ आंकी गई हैं। पहचान के लिए इसका माथा, आँखों के ऊपर वाला हिस्सा, चेहरा और गला सफेद होते हैं। एक चौड़ी काली धारी आँखों के नीचे से चेहरे के नीचे तक जाती है और इसकी गर्दन में एक चौड़ी शाहबलूती रंग की पट्टी होती है।[2][3]

आवास संपादित करें

यह पक्षी तिब्बती पठार में, उत्तरी पाकिस्तान में, कश्मीर की ओर से उत्तर-पश्चिम भारत में, उत्तरी नेपाल में, सिक्किम, भूटान तथा पश्चिमी चीन में प्रजनन करता है। अपने फैले हुए और अक्सर दुर्गम आवास क्षेत्र की वजह से ऐसा माना गया है कि यह फ़िलहाल सुरक्षित है।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. BirdLife International (2012). "Perdix hodgsoniae". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि १० मई २०१३.
  2. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. II. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ ६५.
  3. Blanford, W. T. (1898). Blanford W.T. (संपा॰). The Fauna of British India, including Ceylon and Burma. IV. London: Taylor and Francis. पृ॰ १४२. मूल से 22 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ फ़रवरी २०१४.