रेंड दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा है। इसका नामकरण विट्वाटर्सरेंड नामक टीले पर रखा गया है, जिस पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग बसा है और जहां दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा सोना प्रक्षेप स्थित है। यह सौ सेंट्स से समविभाजित है। रेड दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड और लेसोथो के सामान्य मुद्रा क्षेत्र की मुद्रा है। रेड को 1961 में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की स्थापना के साथ जारी किया गया। इसने वैधानिक इकाई के तौर पर 2 रेंड = 1 पाउंड या 10 शिलिंग की दर पर दक्षिण अफ्रीकी पाउंड का स्थान लिया।

दक्षिण अफ्रीकी रेंड
दक्षिण अफ्रीकी रेंड(अफ्रीकान्स)
नया 5 रेंड (2004)
नया 5 रेंड (2004)
आइएसओ 4217 कोड ZAR
अधिकृत प्रयोक्ता  दक्षिण अफ्रीका (Common Monetary Area member)
 लेसोथो (Common Monetary Area member), alongside Lesotho loti
 नामीबिया, नामीबियाई डॉलर के साथ

 स्वाज़ीलैंड (Common Monetary Area member), alongside Swazi lilangeni

अनाधिकृत प्रयोक्ता  ज़िम्बाब्वे[1]
मुद्रास्फीति 8.4% (केवल दक्षिण अफ्रीका)
स्रोत दक्षिण अफ्रीकी रिजर्व बैंक, अप्रैल 2009
विधि CPI
के साथ नियंत्रित लेसोथो लोटी, स्वाजी लीलांजेनी और नामीबियाई डॉलर के बराबर
उप इकाई
1/100 सेंट
मुद्रा चिह्न R
सेंट c
बहुवचन रेंड
दक्षिण अफ्रीकी रेंड के सिक्के 5c, 10c, 20c, 50c, R1, R2, R5
बैंकनोट R10, R20, R50, R100, R200
केंद्रीय बैंक दक्षिण अफ्रीकी रिजर्व बैंक
जालपृष्ठ www.reservebank.co.za

सन्दर्भ संपादित करें

  1. जिम्बावेयाई डॉलर (suspended from 12 अप्रैल 2009 till 2019), के साथ यूरो, अमरीका डॉलर. पाउंड स्टर्लिंग और बोत्सवाना पुला. अमरीडी डॉलर को सभी सरकारी लेनदेन के लिए आधिकारिक मुद्रा है।