दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर

दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर (1909–1971) एक भारतीय लेखक और वृत्तचित्र निर्माता थे। उन्हें मुख्यतः महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी (अंग्रेज़ी में) नाम से महात्मा गाँधी की आठ खण्डों में लिखी जीवनी के लिए जाना जाता है।

डी जी तेंदुलकर
जन्म1909[1][2]
रत्नागिरि, महाराष्ट्र, ब्रितानी भारत
मौत1971 (आयु: 61-62)[1][2]
भाषाअंग्रेज़ी
राष्ट्रीयताभारतीय
उच्च शिक्षाकैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मारबर्ग और गौटिंगन विश्वविद्यालय
विधाजीवनी
उल्लेखनीय कामsमहात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी
खिताबपद्म भूषण (अस्वीकृत)

आरंभिक जीवन संपादित करें

उनका जन्म तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी (वर्तमान महाराष्ट्र) के रत्नागिरि में हुआ तथा शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मारबर्ग और गौटिंगन विश्वविद्यालयों में हुई।[3]

लेखक संपादित करें

उन्होंने महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी नामक महात्मा गाँधी की आठ खण्डों जीवनी लिख कर अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की।[4][5][6] वास्तव में उन्होंने गाँधीजी की जीवनी में महत्वपूर्ण कार्य किया जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्राक्कथन के साथ साथ 1951 में पहली बार प्रकाशित हुआ।[7] उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने पद्म भूषण (भारत के तीसरे सर्वोच्य नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार लेना अस्वीकार कर दिया और उसके बदले एक घड़ी स्वीकार की।[8][9] तेंदुलकर की 1967 की ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान जीवनी - फेथ इज़ ए बैटल ग़फ़्फ़ार ख़ान के जीवन पर रचित दुर्लभ कार्यों में से एक है।[10] 1957 में 'नेशनल बुक ट्रस्ट' की स्थापना पर उन्हें इसका सदस्य नियुक्त किया गया।[11][12] उनके अन्य कार्यों में 30 मंथ्स इन रशिया (1943), गाँधी इन चम्पारन (1957) और सोवियत-संस्कृति हैं। उन्होंने दो अन्य पुस्तकों - जवाहरलाल नेहरू इन पिक्चर्स (1967) और गाँधीजी: हिज़ लाइफ़ एण्ड वर्क्स (1944) का सम्पादन भी किया है। तेंदुलकर, वृत्तचित्र-निर्माता भी थे जिनका प्रशिक्षण मास्को में सेर्गे (मिखाइलोविच) आइसेन्स्टाइन के अधीन हुआ। तेंदुलकर और उनके साथी यूरोपीय प्रशिक्षित फ़िल्म निर्माता - पीवी पैथी और के एस हिरलेकर- को भारत में अग्रणी वृत्तचित्र निर्माता माना जाता है।[9][13][14][15][16]

जीवनी संपादित करें

  • महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी (Mahatma: Life of Mohandas Karamchand Gandhi)
  • 30 मंथ्स इन रशिया (30 months in Russia)[17]
  • फेथ इज़ ए बैटल (Faith is a Battle) (ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान की जीवनी)[18]
  • (ed.) जवाहरलाल नेहरू इन पिक्चर्स (Jawaharlal Nehru in pictures)[19]
  • गाँधी इन चम्पारन (Gandhi in Champaran)[20]
  • सोवियत संस्कृति[3]
  • (ed.)गाँधीजी: हिज़ लाइफ़ एण्ड वर्क्स (Gandhiji:His life and works)[21]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. जवाहर लाल नेहरू (1982). Selected works of Jawaharlal Nehru [जवाहर लाल नेहरू के चयनित कार्य]. 4. ओरिएंट लांगमैन.
  2. देवा, नरेन्द्र; हरि देव शर्मा (1999). Selected Works of Acharya Narendra Deva: 1948-1952; Volume 3. रेडियंट पब्लिशर्स. पृ॰ 549. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7027-176-5.
  3. देवा, नरेन्द्र; हरि देव शर्मा (1999). Selected Works of Acharya Narendra Deva: 1948-1952; Volume 3. रेडियंट पब्लिशर्स. पृ॰ 309. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7027-176-5.
  4. गुहा, रामचन्द्र (9 जनवरी 2003). "Of a nation in a sling". द हिन्दू. मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  5. तेंदुलकर, दीनानाथ गोपाल; Illus. collected and arranged by Vithalbhai K. Jhaveri; foreword by Jawaharlal Nehru (1951–54). Mahatma; life of Mohandas Karamchand Gandhi. बॉम्बे. LCCN a52004086.सीएस1 रखरखाव: तिथि प्रारूप (link)
  6. विनय लाल. "Gandhi -- A Select Bibliographic Guide". यूसीएलए. मूल से 7 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अप्रैल २०१४.
  7. गोविन्दु, वेणु माधव; दीपक मल्हाण (15 अगस्त 2008). "Price Of Freedom" [स्वतंत्रता की कीमत]. आउटलुक. मूल से 7 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  8. अकबर, एम जे. "The Siege Within. Sharp descent for Padma awards – and the Republic". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 29 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  9. शारदा प्रसाद, एच वाय (2003). The book I won't be writing and other essays. Orient Blackswan. पपृ॰ 210–212. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8028-002-3. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2013.
  10. सिंह, नटवर (13 अक्टूबर 2001). "A non-violent giant". फ्रंटलाइन. 'द हिन्दू'. मूल से 6 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  11. "National Book Trust Members". शिक्षा मंत्रालय. भारत सरकार. मूल से 10 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  12. "National Book Trust : History". 'नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इण्डिया'. मूल से 9 अप्रैल 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  13. जगमोहन (1 दिसम्बर 2009). "The Short Film In India". विदुरा. मूल से 16 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवम्बर 2013.
  14. रॉय, श्रीरूप (2007). Beyond belief: India and the politics of postcolonial nationalism. ड्यूक यूनिवर्सिटी प्रेस. पृ॰ 36. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8223-4001-0. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2013.
  15. शीला, टुली बॉयल; एंड्रयू बुने (2001). Paul Robeson: the years of promise and achievement. मैसाचूसिट्स विश्वविद्यालय प्रेस. पृ॰ 309. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-55849-149-6. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2013.
  16. यादव, एम एस; शिप्रा कुन्द्रा (2005). Basic Audio-Visual Media. अनमोल पब्लिकेशन्स. पृ॰ 247. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-261-2453-4. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2013.
  17. तेंदुलकर, दीनानाथ गोपाल (1943). 30 months in Russia [रूस में ३० माह]. बॉम्बे: कर्नाटक पब्लिसिंग हाउस. पृ॰ 96. LCCN 52049632.
  18. तेंदुलकर, दीनानाथ गोपाल (1967). Faith is a Battle [निष्ठा एक लड़ाई है]. बॉम्बे: पोपुलर प्रकाशन. पृ॰ 550. OCLC 8991722.
  19. डी जी तेंदुलकर, संपा॰ (1964). Jawaharlal Nehru in pictures [चित्रों में जवाहरलाल नेहरू]. बॉम्बे: Printed and published for the Proprietors Bennet, Coleman, by Pyarelal Sah at the Times of India Press. LCCN sa65010247. OCLC 248925009.
  20. Tendulkar, दीनानाथ गोपाल (1957). Gandhi in Champaran [चम्पारन में गाँधी]. पब्लिकेशन डिवीजन, मिनिस्ट्री ऑफ़ इन्फोर्मेशन एण्ड ब्रॉडकास्टिंग. पृ॰ 115. OCLC 1052810.
  21. तेंदुलकर, दीनानाथ गोपाल (1944). Gandhiji, his life and work [गाँधीजी, उनका जीवन एवं कार्य]. बॉम्बे: कर्नाटक पब्लिशिंग हाउस. पृ॰ 502. OCLC 220408218.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें