देवबन्द

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर ज़िले में स्थित एक नगर

देववन्द (Deoband) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह दिल्ली से लगभग 150 किमी दूर है और सहारनपुर और मुज़फ़्फ़रनगर के बीच स्थित है। सहारनपुर से यह 52 किमी और मुज़फ़्फ़रनगर से 24 किमी दूर है।[1][2]

देवबन्द
Deoband
{{{type}}}
देवबन्द is located in उत्तर प्रदेश
देवबन्द
देवबन्द
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 29°41′31″N 77°40′37″E / 29.692°N 77.677°E / 29.692; 77.677निर्देशांक: 29°41′31″N 77°40′37″E / 29.692°N 77.677°E / 29.692; 77.677
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलासहारनपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल97,037
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

इतिहास व धार्मिक महत्व संपादित करें

देवबंद एक प्रागैतिकहासिक नगर है, जिसकी कहानी मानव सभ्यता के अतीत से शुरु होती है। देवबंद में त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का मंदिर भी है माँ त्रिपुरा बल सुंदरी देवी मंदिर के द्वार पर लगा शिलालेख अज्ञात काल का कहा जाता है इसको आज तक नहीं पढ़ा जा सका है देवबंद के बारे में यह प्रसिद्ध है कि यहाँ घने जंगल थे और छोटी छोटी झोपड़िया थी देवबंद में राधावल्लभ का ऐतिहासिक मंदिर भी है।

सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद यहाँ मदरसा दारुल उलूम देवबंद की स्थापना हुई जो प्रसिद्ध है। विभाजन के बाद पंजाबी समुदाय और सिक्ख समुदाय के लोग भी देवबंद में आकर बस गए। पंजाबी समुदाय की तादाद कम है और सिक्खों की तादाद तो बस गिनती की ही है। रेलवे रोड पर एक गुरूद्वारा भी है।

ईसाईयों की गिनती बहुत थोड़ी है। सभी लोग एक दूसरे के साथ सद्भावना के साथ रहते हैं और एक दूसरे की ख़ुशी और ग़म में शिरकत भी करते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975