द लकी वन (उपन्यास)

निकोलस स्पार्क्स द्वारा लिखित उपन्यास

द लकी वन (अंग्रेज़ी: The Lucky One) अमेरिकी लेखक निकोलस स्पार्क्स द्वारा लिखित उपन्यास है जिसे ३० सितंबर २००८ में रिलीज़ किया गया था। इसकी कहानी एक अमेरिकी मरीन लोगन थिबौल्ट पर केंद्रित है जिसे इराक में एक मुस्कुराती हुई युवा महिला का चित्र मिलता है। अपने इराक के तिन दौरों के दौरान वह उस चित्र को अपने अच्छे नसीब की कुंजी के तौर पर ले जाता है। अपने दौरों में वह कई नसीब-पूर्ण घटनाओं से गुज़रता है और अंततः वापस लौटने पर उस महिला को धन्यवाद करने के लिए खोजता है। इस उपन्यास को २०१२ में स्कॉट हिक्स द्वारा इसी नाम की फ़िल्म में परिवर्तित किया गया है।

द लकी वन  
लेखक निकोलस स्पार्क्स
देश अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
प्रकार रोमांस
ड्रामा
युद्ध
प्रकाशक ग्रांड सेन्ट्रल पब्लिशिंग
प्रकाशन तिथि 2008
मीडिया प्रकार प्रिंट (हार्डकवर)
पृष्ठ 336
आई॰एस॰बी॰एन॰ 978-0446579933
ओ॰सी॰एल॰सी॰ क्र॰ 233573959
पूर्ववर्ती द चोईस
लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस
वर्गीकरण
PS3569.P363 L83 2008