नवोई प्रान्त (उज़बेक: Навоий вилояти, नवोईय विलोयती; अंग्रेज़ी: Navoiy Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १,१०,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ७,६७,५०० थी। इस सूबे के लगभग ६०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। नवोई प्रान्त की राजधानी नवोई शहर है।[1]

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में नवोई प्रान्त (लाल रंग में)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007