नाइकी(January 25,1964) एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो खेल से जुड़े सामान डिजाइन का विकास करती है और दुनिया भर में बेचती है।

बीसीसीआई और नाइकी संपादित करें

नाइकी दिसंबर 2005 से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्रायोजक कंपनी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह करार पाँच साल के लिए और बढ़ा दिया है जो अब भी जारी है। नाइकी कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किट की आपूर्ति करती रहेगी। कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह करार कितने रुपए का है लेकिन समझा जाता है कि यह करीब 270 करोड़ रुपए का होगा। पहले यह करार 200 करोड़ का था।[1]


टीम इंडिया की किट का निर्माण संपादित करें

टीम इंडिया की किट का 2014 में पहली बार शत प्रतिशत पुनर्नवीनीकरण पालिएस्टर कपड़े से बनाई गई है जो हल्का और काफी लचीला है। इसमें अधिक पसीना सोखने की क्षमता भी है। नाइकी ने यहां बयान जारी करके बताया कि इसमें आराम और ठंडक के लिए वेंटिलेशन की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। टीम इंडिया की यह किट और अन्य सामान 20 सितंबर से नाइकी के स्टोर पर उपलब्ध रहेगा।[2]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 अप्रैल 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2014.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2014.