निकोल फ़रिया

भारतीय मॉडल

निकोल एस्टेल फ़रिया (जन्म-१९ फरवरी,१९९०) एक भारतीय अभिनेत्री व सुपर मॉडल है, जिन्होंने मिस एअर्थ २०१० जीता था। फ़रिया मिस एअर्थ जितने वाली भारत की पहली महिला है। वह बंगलोर की रहने वाली है।


करियर संपादित करें

करियर की शुरुआत संपादित करें

फ़रिया पहले पंद्रह वर्ष की आयु में फैशन की दुनिया में आई, दिल्ली और मुंबई में उद्योग में काम किया, और कोलंबो, श्रीलंका में भी काम किया। अंतरराष्ट्रीय मिस अर्थ पेजेंट के बाद से, उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर मिला है।[1][2] उन्होंने एले, कॉस्मोपॉलिटन, वोग जैसे फैशन पत्रिकाओं के लिए भी काम किया। वह लक्मे फैशन वीक, विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फ़ैशन वीक और कोलंबो फ़ैशन वीक में भी रैंप पर चल चुकी है।

फेमिना मिस इंडिया २०१० संपादित करें

फरिया ने मुंबई में पेंटालून फेमिना मिस इंडिया २०१० सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता। पेंटालून फेमिना मिस इंडिया भारत में एक राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती है, जिसमे सालाना तीन विजेताओं का चयन होता है, वह मानसवी ममगई के साथ जीती, जिसे फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०१० और नेहा हिंगे को फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल २०१० मिला। फरिया को मिस इंडिया अर्थ २०१० में श्री्या किशोर द्वारा ताज पहनाया गया था।

मिस अर्थ २०१० संपादित करें

फ़रिया ने वियतनाम में मिस अर्थ २०१० सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, और मिस अर्थ २०१० का ताज पहनाया गया था। उसने मिस प्रतिभा का खिताब जीता, जो १० वीं मिस अर्थ पेजेंट में पहला विशेष पुरस्कार था।

बॉलीवुड संपादित करें

फरिया को २०१४ की बॉलीवुड फिल्म यारिया में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया। [3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Luthra, Rajni Anand (1 November 2011). "Living her passion" (PDF). India Link (Australia). p. 35. Retrieved 7 February 2012.
  2. Nambiar, Deepika (28 January 2012). "Wearing a watch determines pure elegance –Miss Earth Nicole Faria in Kuwait". Indiansin Kuwait. Retrieved 7 February 2012.
  3. Sunayana Suresh (18 February 2013). "Nicole to make her film debut". Retrieved 23 February 2013.