पनवेल

भारत के महाराष्ट्र में स्थान

पनवेल (Panvel) भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

पनवेल
Panvel
पनवेल नोड
पनवेल is located in मुम्बई
पनवेल
पनवेल
मुम्बई और महाराष्ट्र में स्थिति
पनवेल is located in महाराष्ट्र
पनवेल
पनवेल
पनवेल (महाराष्ट्र)
निर्देशांक: 18°59′38″N 73°06′50″E / 18.994°N 73.114°E / 18.994; 73.114निर्देशांक: 18°59′38″N 73°06′50″E / 18.994°N 73.114°E / 18.994; 73.114
देश भारत
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलारायगढ़ ज़िला
ऊँचाई28 मी (92 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल3,11,434
भाषा
 • प्रचलितमराठी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड410206/ 410217/ 410208/410218.
दूरभाष कोड022
वाहन पंजीकरणMH-46 पनवेल (रायगढ़ ज़िला MH 06 (अलीबाग)
वेबसाइटwww.panvelcorporation.com

विवरण संपादित करें

पनवेल को कोंकण प्रादेशिक क्षेत्र का प्रवेशद्वार भी माना जाता है। इसकी सीमा नवी मुंबई से लगी है, जो कि थाने की सीमा से सटा है। पनवेल मुंबई पुणे द्रुतगामी मार्ग पर स्थित है। मुंबई से इसकी दुरी 21 किमी है। पनवेल रायगड़ का सबसे विकसित तथा अधिक जनसंख्या वाला शहरी क्षेत्र है। पनवेल शहर पनवेल तालुका का मुख्यालय है, जिसमें लगभग 1000 गांव आते हैं। पनवेल क्षेत्र के विकास और रखरखाव के लिये जिम्मेदार दो संस्था है एक पनवेल म्युनिसीपल कार्पोरेशन (पी एम सी) और सिडको (सिटी एण्ड अर्बन डेव्प्लपमेन्ट कार्पोरेशन)। पनवेल के अंतर्गत आनेवाले गांव और ग्रामीण क्षेत्र रायगड़ जिला परिषद द्वारा शासित होते है।

भुगोल संपादित करें

गाढी नदी के किनारे बसा है पनवेल (गाढी नदी ही बाद में पनवेल क्रीक में परिवर्तित हो जाती है)।

जनसंख्या संपादित करें

2001 की भारतीय जनगणना के अनुसार, पनवेल की अबादी 204,336 थी। जिसमें पुरुषो का प्रतिशत 53 और महिलाओं का 47 था। पनवेल की औसत साक्षरता 78 प्रतिशत था, जो कि राष्ट्रिय औसत 59.5% से ऊँचा है। पनवेल में 13 % जनसंख्या 6 वर्ष से नीचे थी, पुरुष साक्षरता 81% तथा महिला साक्षरता 74 % है।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि 2007-09-03.