पवन कुमार शर्मा (कार्यकर्ता)

पवन कुमार शर्मा (जन्म 16 अगस्त 1975) जिन्हें पवन जूरी के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय कार्यकर्ता हैं जो की भारत में चुनाव के दौरान मतपत्र प्रणाली के पुनः उपयोग शुरू करवाने हेतु कार्य कर रहे है।[1][2] वह भारत में चुनावो में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग के खिलाफ है तथा भारतीय ईवीएम मशीन में कथित रूप से कुछ खामियां मौजूद होने का दावा करते है |[3][4] हालाँकि भारतीय चुनाव आयोग ने उनके सभी दावों को सिरे से ख़ारिज किया है |[5] वह भारत में प्रधानमंत्री पद पर राइट टू रिकॉल कानून (वोट वापस लेने का अधिकार) लागू करवाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।[6]

पवन कुमार शर्मा

प्रेस क्लब जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार शर्मा
जन्म 16 अगस्त 1975 (आयु 48)
भीलवाड़ा, राजस्थान, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम पवन जूरी
शिक्षा स्नातक, वाणिज्य विभाग, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

शर्मा का जन्म भीलवाड़ा, राजस्थान, भारत में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2000 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से वाणिज्य विभाग में स्नातक किया।[7]

सक्रियता संपादित करें

6 जनवरी 2024 में शर्मा ने ईवीएम के इस्तेमाल के विरोध में जंतर-मंतर, दिल्ली में आयोजित एक जनसभा में, भारतीय ईवीएम के कथित कार्यशील मॉडल का प्रदर्शन किया जिसे राहुल चिमनभाई मेहता[8] ने बनाया था और दावा किया की भारतीय ईवीएम मशीनों में भी कथित रूप से वोटो की हेराफेरी हो सकती है |[9]

ईवीएम हटाओ सेना का गठन संपादित करें

28 जनवरी 2024 को शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठन ईवीएम हटाओ सेना का गठन किया और जयपुर में इस संगठन में बैनर तले ईवीएम विरोध हेतु एक जन सभा आयोजित की जिसमे पुनः राहुल चिमनभाई मेहता कृत भारतीय ईवीएम के कथित कार्यशील मॉडल का प्रदर्शन किया और दावा किया की भारतीय ईवीएम के वीवीपेट मशीन में कथित रूप से काले कांच की खामी मौजूद है जिसके द्वारा वोटो की कथित हेराफेरी की जा सकती है |[10]

अन्य महत्वपूर्ण प्रयास संपादित करें

जनवरी 2024 के बाद से शर्मा ने भारतीय चुनाव प्रणाली में ईवीएम को उपयोग न करने के अपने आंदोलन को गति देने के लिए भारत में नई दिल्ली,[11] जयपुर,[12] वाराणसी,[13] [14] लखनऊ,[2] [15] बैंगलोर,[1] पटना,[16] [17] भुवनेश्वर[18] [19] और चण्डीगढ़[20] सहित विभिन्न शहरों में अपने संगठन के बैनर तले जनसभाए आयोजित की और भारतीय ईवीएम के कथित कार्यशील मॉडल का प्रदर्शन किया। हालंकि भारतीय चुनाव आयोग के अधिकारियो द्वारा चंडीगढ़ में होने वाले उनके प्रदर्शन को रोक दिया गया |[20]

राजनितिक सक्रियता संपादित करें

शर्मा ने वर्ष 2018 में राजनीती में कदम रखा और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भीलवाडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के बतौर चुनाव लड़ा परन्तु उन्हें सफलता नही मिली और अपनी जमानत राशी जप्त करवा बैठे |[21] इसके पश्चात् शर्मा, भीलवाडा लोकसभा क्षेत्र से वर्ष भारतीय आम चुनाव 2019[22] और भारतीय आम चुनाव 2024[23] भी लड़े परन्तु इन चुनावो में भी उनकी हार हुई और जमानत राशी जप्त हो गयी |

प्रतिक्रिया संपादित करें

शर्मा की सक्रियता को समर्थन और आलोचना दोनों मिली हैं। 11 अप्रेल 2024 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शर्मा के साथ किये साक्षात्कार को प्रसारित किया।[24][25]

भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया संपादित करें

16 मार्च 2024 को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान ईवीएम में किसी भी तरह की धांधली होने के सभी दावो को ख़ारिज किया |[26] इसके बाद भारतीय चुनाव आयोग ने शर्मा के द्वारा मुंबई में किये गये प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया और इसे फर्जी बताया।[27] साथ ही चुनाव आयोग ने एक अन्य ट्वीट में शर्मा के साक्षात्कार के विडियो का स्क्रीनशॉट को ट्वीट करते हुए कहा कि शर्मा द्वारा इस्तेमाल की गई ईवीएम भारतीय चुनाव आयोग की ईवीएम नहीं थी और विडियो को फर्जी बताया।[28][5]

यह भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. Bhardwaj, Kushagra. "Socialist Party stages demonstration in Bengaluru against misuse of VVPAT". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  2. "No ballot papers? No voting: Uttar Pradesh voters pose walkout threat over doubts on EVM". The Telegraph (India).
  3. "वीवीपेट में काले कांच से पर्ची के वोटो में हेराफेरी संभव". epaper.amarujala.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  4. Mitra, Sandeep. "'EVMs not reliable, voting should be done via ballot paper only'Says EVM Hatao Sena and Right to Recall Party" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  5. "Fact Check: Video Claims Electronic Voting Machines Can Be Hacked. Here's The Truth". Times Now (अंग्रेज़ी में). 2024-04-13. अभिगमन तिथि 2024-05-11.
  6. "नामांकन का पहला दिन- एक नामांकन दाखिल: 26 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान, 4 जून को होगी मतगणना - Bhilwara News". Dainik Bhaskar. 2024-03-28. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  7. "Pawan Kumar Sharma(Right to Recall Party):Constituency- BHILWARA(RAJASTHAN) - Affidavit Information of Candidate:". myneta.info. अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  8. "A Satyagrah Against EVM And For Ballot Paper". Kashmir Times (अंग्रेज़ी में). 2024-04-13. अभिगमन तिथि 2024-05-08.
  9. "Lawyer demonstrates at Jantar Mantar how EVM can be hacked". Radiance Weekly (अंग्रेज़ी में). 2024-02-21. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  10. "ईवीएम से वोटों की हेराफेरी कैसे संभव ? ईवीएम हटाओ सेना ने दिया डेमो". 2024-01-29. अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  11. "How EVMs can be compromised, live demo presented by EVM Hatao Sena activists". Radiance Weekly (अंग्रेज़ी में). 2024-04-08. अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  12. "ईवीएम से वोटों की हेराफेरी कैसे संभव ? ईवीएम हटाओ सेना ने दिया डेमो". bestreporternews. 2024-01-29. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  13. पाएं, लिंक (2024-04-30). "इ.वी.एम. भरोसेमंद नहीं, मतपत्र से ही मतदान होना चाहिए". betabsamacharexpress. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  14. "भारत के निर्वाचन आयोग का दावा EVM में कोई गड़बड़ी नहीं नहीं संभव, इंजीनियर ने लाइव डैमो से ठहराया दावे को गलत". janjwar.com (अंग्रेज़ी में). 2024-05-01. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  15. लोग, गाँव के (2024-04-07). "Lok Sabha Election : प्रयोग कर बताया EVM भरोसेमंद नहीं, मतपत्र से ही हो मतदान". Gaon Ke Log. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  16. "ईवीएम हटाओ सेना ने दिखाया-ईवीएम में ऐसे हो सकती है वोट की चोरी-हेराफेरी, कहा-हर बूथ पर बैलेट पेपर भी रहे". दैनिक भास्कर.
  17. "काले कांच से वीवीपैट में छेड़छाड़ का किया डेमो". epaper.prabhatkhabar.com. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  18. "ମତଦାନ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଇଭିଏମ୍‌ ସହ ବାଲଟ ପେପର ରଖିବାକୁ ଦାବି". Sambad (अंग्रेज़ी में). 2024-05-09. अभिगमन तिथि 2024-05-10.
  19. "4 - OrissaPOST". Odisha Post EPaper. अभिगमन तिथि 2024-05-10.
  20. "Press meet stopped after EC team's intervention". द ट्रिब्यून (चंडीगढ़).
  21. "Ind Pawan Kumar Sharma Candidate Bhilwara Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  22. "Bhilwara Constituency Lok Sabha Election Result: Candidates Profiles, Map, Total Votes, Past Results | Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  23. News, India TV. "Political Profile of Pawan Kumar Sharma, Right To Recall Party Party, Bhilwara, and Net Worth – India TV News". www.indiatvnews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-08.
  24. "Lok Sabha Election 2024: EVM में हो सकती है ऐसे गड़बड़ी? जानिए क्या कहते हैं पवन शर्मा". samacharnama.com. 2024-04-12. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  25. ऐसे होता है चुनावों में EVM से 'खेला'..| कैमरे पर मीडिया के सामने EVM का LIVE टेस्ट | हैरान रह जाओगे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  26. "Chief Election Commissioner Rajiv Kumar mocks social media EVM experts amid laughs". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-05-08.
  27. "FAKE NEWS ALERT: Fake information is being circulated regarding EVM". Twitter.
  28. "False Claim: A person in a video posted on a YT Channel is claiming that EVM can be hacked". Twitter.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें