पातालकोट, मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के तामिया तहसील में स्थित एक घाटी है।

पातालकोट
Patalkot
घाटी
पातालकोट is located in मध्य प्रदेश
पातालकोट
पातालकोट
भारत, मध्य प्रदेश के मानचित्र में स्थिति
पातालकोट is located in भारत
पातालकोट
पातालकोट
पातालकोट (भारत)
निर्देशांक: 22°15′N 78°28′E / 22.25°N 78.46°E / 22.25; 78.46निर्देशांक: 22°15′N 78°28′E / 22.25°N 78.46°E / 22.25; 78.46
देश भारत
राज्यमध्य प्रदेश
जिलाछिंदवाड़ा
तहसीलतामिया
भाषा
 • आधिकारिकहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडIN-MP
वाहन पंजीकरणMP
वेबसाइटwww.patalkot.com

दक्षिण मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर से लगभग ७५ किलोमीटर दूरी पर स्थित यह विशालकाय घाटी काधरातल लगभग ३००० फीट नीचे है। इस विहंगम घाटी में गोंड और भारिया जनजाति के आदिवासी रहते हैं। इन आदिवासियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँभी उपलब्ध नहीं हैं, किंतु ये आदिवासी आमजनों से अधिक स्वस्थ हैं। ये आदिवासी घने जंगलों, ऊँची-नीची घाटियों पर ऐसे चलते हैं, मानो किसी सड़क पर पैदल चला जा रहा हों। आधुनिकीकरण से कोसों दूर पातालकोट घाटी के आदिवासी आज भी अपने जीवन-यापन की परम्परागत शैली अपनाए हुए हैं। रोजमर्रा के खान-पान से लेकर विभिन्न रोगों के निदान के लिए ये आदिवासी वन संपदा पर ही निर्भर करते हैं। भुमका वे आदिवासी चिकित्सक होते हैं तो जड़ी-बूटियों से विभिन नरोगों का इलाज करते हैं।