मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ओ या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप O एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍनओ से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष पूर्वी एशिया या दक्षिण पूर्व एशिया के इलाक़ों में पाए जाते हैं और उस से बाहर बहुत कम मिलते हैं। इस इलाक़े के अतिरिक्त इसके वंशज केवल अफ़्रीका के नज़दीक स्थित मेडागास्कर द्वीप पर मिलते हैं, क्योंकि इस द्वीप को सैंकड़ों वर्ष पहले समुद्री रास्ते से आये इण्डोनेशिया के लोगों ने ही आबाद किया था। दक्षिण एशिया की ऑस्ट्रोएशियाटिक और तिब्बती-बर्मी भाषी आबादी के बीच बहुत आम है, जिनके बीच यह काफी हद तक प्रतिबंधित है।[1] अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग २८,०००-४१,००० वर्ष पहले पूर्वी एशिया या दक्षिण पूर्व एशिया का निवासी था।[2]

पितृवंश समूह ओ का फैलाव। आंकड़े बता रहें हैं के इन इलाकों के कितने प्रतिशत पुरुष इस पितृवंश के वंशज हैं। ध्यान दीजिये के इसके वंशज पुरुष केवल पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ़्रीका के नज़दीक वाले मेडागास्कर द्वीप पर ही मौजूद हैं।

अन्य भाषाओँ में संपादित करें

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. Laura Scheinfeldt, Françoise Friedlaender, Jonathan Friedlaender, Krista Latham, George Koki, Tatyana Karafet, Michael Hammer and Joseph Lorenz, "Unexpected NRY Chromosome Variation in Northern Island Melanesia Archived 2014-05-27 at the वेबैक मशीन," Molecular Biology and Evolution 2006 23(8):1628-1641