मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह बी या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप B एक अत्यंत प्राचीनतम पितृवंश समूह है। पितृवंश समूह ए (A) और यह विश्व के दो सब से प्राचीन पितृवंश माने जाते हैं। इस पितृवंश समूह के सदस्य पुरुष ज़्यादातर उप-सहारा अफ़्रीका के क्षेत्रों में और पश्चिम-मध्य अफ़्रीका के घने जंगलों में पाए जाते हैं। अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से ६०,००० वर्ष पहले पूर्वी अफ़्रीका के इलाक़े में रहता था।

अफ्रीका की पिग्मी जनजाति के पुरुष अक्सर पितृवंश समूह बी के वंशज होते हैं

अन्य भाषाओँ में संपादित करें

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें