पूजा ठाकुर भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर हैं और वर्तमान में वायुसेना मुख्यालय में कार्मिक अधिकारी निदेशालय के तहत प्रचार प्रकोष्ठ 'दिशा' में कार्यरत हैं। वे 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रपति भवन में राजकीय अतिथि हेतु ‘इंटर-सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर’ का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निरीक्षण किया था।[1][2] पूजा ठाकुर जयपुर,राजस्थान की निवासी है।[3]

पूजा ठाकुर
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर।
प्रसिद्धि का कारण ‘इंटर-सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर' का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. जागरण जोश (28 जनवरी 2015). "विंग कमांडर पूजा ठाकुर 'इंटर सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर' का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी". जागरण जोश. मूल से 11 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2015.
  2. पत्रिका न्यूज नेटवर्क (28 जनवरी 2015). "जयपुर की पूजा ठाकुर ने रचा इतिहास". राजस्थान पत्रिका. मूल से 30 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2015.
  3. "टाइम्स ऑफ इण्डिया पर". मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्तूबर 2015.