बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम

बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (या बीएसआरटीसी), बिहार राज्य की सड़क परिवहन कंपनी है। बीएसआरटीसी को १९५९ में सड़क परिवहन निगम अधिनियम, १९५० के प्रावधानों के तहत स्थापित किया गया था। यह पूरी तरह बिहार सरकार के स्वामित्व में है।

बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम
संस्था अवलोकन
स्थापना १९५९
मुख्यालय पटना
उत्तरदायी मंत्री वृषण पटेल, परिवहन मंत्री
वेबसाइट
http://bsrtc.org.in/

इतिहास संपादित करें

मई १९५९ से पहले, बिहार में सड़क परिवहन सेवाएं "राज्य परिवहन और संचार, बिहार सरकार" द्वारा संचालित की जाती थी, जिसे १९५३ में राज्य के कुछ मार्गों के राष्ट्रीयकरण के साथ स्थापित किया गया था। "राज्य परिवहन और संचार, बिहार सरकार" को १९५९ तक विभागीय रूप से बिहार सरकार द्वारा प्रशासित किया गया था, जिसके बाद इसे राज्य सड़क परिवहन निगम अधिनियम, १९५० के प्रावधानों के तहत बनाई गई एक सांविधिक निगम, बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम में स्थानांतरित किया गया।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें