बीटा जिराफ़ तारा

आकाश में जिराफ़ तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक G-श्रेणी का पीला-सफ़ेद महादानव तारा

बीटा जिराफ़ या बीटा कमॅलपार्डलिस (β Camelopardalis या β Cam) आकाश में जिराफ़ तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक G-श्रेणी का पीला-सफ़ेद महादानव तारा है। पृथ्वी से एक दिखने वाला यह तारा वास्तव में एक दोहरा तारा है। इसका सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) +४.०३ है, जिसके दो तारों की अलग-अलग चमक लगभग +४.० और +७.४ मापी गई है (ध्यान दें कि मैग्निट्यूड एक ऐसा उल्टा माप होता है जो जितना अधिक हो तारा उतना ही कम रोशन होता है)। यह पृथ्वी से लगभग १,००० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है।[1]

बीटा जिराफ़
β कमॅलपार्डलिस
β Camelopardalis

β कमॅलपार्डलिस की स्थिति
प्रेक्षण तथ्य
युग J2000      विषुव J2000
तारामंडल जिराफ़
दायाँ आरोहण 05h 03m 25.0901s
झुकाव +60° 26′ 32.084″
सापेक्ष कांतिमान (V)4.032
विशेषताएँ
तारकीय श्रेणीG1Ib–II
U−B रंग सूचक0.63
B−V रंग सूचक0.92
R−I रंग सूचक0.45
खगोलमिति
रेडियल वेग (Rv)−1.7 किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: −6.11 मिआसै/वर्ष
झु.: −14.78 मिआसै/वर्ष
लंबन (π)3.27 ± 0.74 मिआसै
दूरीapprox. 1,000 प्रव
(approx. 310 पार)
निरपेक्ष कांतिमान (MV)−3.47
विवरण
द्रव्यमान6.6 M
त्रिज्या62 R
तेजस्विता3975 L
तापमान5,940 K
घूर्णन19 km/s
0,008 Year
अन्य नाम
10 Camelopardalis, HR 1603, HD 31910, BD+60° 856, FK5 182, HIP 23522, SAO 13351.
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata
Data sources:
en:Hipparcos Catalogue,
CCDM (2002),
Bright Star Catalogue (5th rev. ed.)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. BETA CAM (Beta Camelopardalis) Archived 2013-08-06 at the वेबैक मशीन, Jim Kaler, University of Illinois