बेक़आ
البقاع‎‎ \ Beqaa
मानचित्र जिसमें बेक़आ البقاع‎‎ \ Beqaa हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ज़हले
क्षेत्रफल : ४,४२९ किमी²
जनसंख्या(-):
 • घनत्व :
७,५०,०००
 १६९.३४/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): अरबी


बेक़आ प्रान्त (अरबी: البقاع‎‎, अंग्रेज़ी: Beqaa) लेबनान का एक प्रान्त है।[1]

विवरण संपादित करें

बेक़आ देश का मुख्य कृषि क्षेत्र है। इसमें बेक़आ वादी आती है जो लेबनान पर्वतमाला और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला के बीच स्थित है। इस प्रान्त से दो नदियाँ निकलती हैं: लीतानी नदी और आसी नदी। ऐतिहासिक रूप से यहाँ अंगूर उगाए जाते रहें हैं और यह अपनी शराब के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का तापमान सालभर में -१०°सेंटीग्रेड से +३५°सेंटीग्रेड के बीच रहता है। सर्दियों में भारी बारिश और बर्फ़ गिरती है।

लोग संपादित करें

बेक़आ प्रान्त के ६१.०४% लोग शिया मुस्लिम हैं, २३.१६% ईसाई हैं, १२.२७% सुन्नी मुस्लिम हैं और ३.५३% द्रूज़ हैं।

प्रान्त के विभाजन का प्रस्ताव संपादित करें

इस प्रान्त के उत्तरी दो ज़िलों - बालबेक और हेरमेल - को एक अलग बालबेक-हेरमेल प्रान्त में गठित करने का प्रस्ताव मंज़ूर हो चुका है लेकिन इस नए प्रान्त को अभी अंजाम नहीं दिया गया है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Lebanon: Bradt Travel Guide Archived 2014-09-22 at the वेबैक मशीन, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2