डॉ भाई महावीर (३० अक्टूबर १९२२ – ३ दिसम्बर २०१६) एक भारतीय राजनेता थे जो अप्रैल १९९८ से मार्च २००३ की अवधि में मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक थे तथा भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के नेता। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है। राज्यपाल बनाए जाने के पहले वे दो बार राज्यसभा के सदस्य थे। उन्होने अर्थशास्त्र में एमए और पीएचडी किया था और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी का अध्ययन किया।[1]

भाई महावीर

मध्य प्रदेश के १२वें राज्यपाल
पद बहाल
22 अप्रैल 1998 – 7 मई 2003
मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्वा धिकारी मोहम्मद शफी कुरैशी
उत्तरा धिकारी रामप्रकाश गुप्त

जन्म 30 अक्टूबर 1921
झांसी
मृत्यु 3 दिसम्बर 2016(2016-12-03) (उम्र 95)
नयी दिल्ली
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी कृष्णा कुमारी
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता दिल्ली विश्वविद्यालय

भाई महावीर आर्य समाज के मिशनरी और हिन्दू महासभा के नेता भाई परमानन्द के सुपुत्र थे। वह आर्य समाज पृष्ठभूमि के साथ बड़े हुए और लाहौर के दयानन्द एंग्लो-वेदिक कॉलेज में अध्ययन करने गए।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Former Governors of Madhya Pradesh" [मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल] (अंग्रेज़ी में). राज भवन, भोपाल. मूल से 21 जुलाई 2011 को पुरालेखित.