भारतीय जनता युवा मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा

भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा है। इसकी स्थापना १९७८[1] में हुई थी. कलराज मिश्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष[2] थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा
अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
स्थापित 1978
मुख्यालय 6-A, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली, 110002
विचारधारा एकात्म मानववाद
वेबसाइट
http://bjym.org


संगठन संपादित करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष उसके सर्वोच्च प्रतिनिधि है। निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पास है, जिसमें देश भर के वरिष्ठ नेता शामिल है। राज्य स्तर के संगठन की भी यही संरचना है, वहां संगठन का मुखिया अध्यक्ष होता है। कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल भाजपा के कई बड़े नेता उसके इस युवा संगठन से प्राप्त हुए है, जैसे राजनाथ सिंह, प्रमोद महाजन, शिवराज सिंह चौहान आदि। वर्ष 2008 में, युवा मोचा ने केरल में बेरोजगारी और आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें कहा गया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य सरकार आतंकवाद पर नरम रुख रखती है।[3]

पूर्वाध्यक्षों की सूची संपादित करें

वर्ष नाम
1978–1980 कलराज मिश्र
1980–1986 सत्यदेव सिंह
1986–1988 प्रमोद महाजन
1988–1990 राजनाथ सिंह
1990–1994 जगत प्रकाश नड्डा
1994–1997 उमा भारती
1997–2000 रामाशीष राय
2000–2002 शिवराज सिंह चौहान
2002–2005 जी किशन रेड्डी
2005–2007 धर्मेन्द्र प्रधान
2007–2010 अमित ठाकर
2010–2016 अनुराग ठाकुर
2016–2020 पूनम महाजन
2020-वर्तमान तेजस्वी सूर्या

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारे में". मूल से 12 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मई 2017.
  2. "भारतीय जनता युवा मोर्चा-इतिहास". मूल से 10 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मई 2017.
  3. Government soft on terror, says BJYM- द हिन्दू