भिक्यासैंण तहसील
भिक्यासैंण तहसील भारत के उत्तराखण्ड राज्य में अल्मोड़ा जनपद की एक तहसील है। अल्मोड़ा जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय भिक्यासैंण नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में चौखुटिया, द्वाराहाट तथा रानीखेत तहसील, पश्चिम में सल्ट तहसील, उत्तर में चमोली जनपद की गैरसैंण तहसील तथा दक्षिण में नैनीताल जनपद की बेतालघाट तहसील है। यह चारों ओर से, पर्वतों से घिरे, बीच के मैदानी भाग में स्थित है। भिक्यासैंण रामगंगा और गगास नदी का संगम स्थल भी है।
भिक्यासैंण तहसील | |
---|---|
तहसील | |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखंड |
जनपद | अल्मोड़ा |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 70,487 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• बोलचाल की भाषा | हिंदी, कुमाऊँनी व अन्य |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
जनसांख्यिकी संपादित करें
तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल ३७६ गाँव आते हैं[1] और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ७०,४८७ है।[2]
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Towns and Villages in Bhikiyasain Tehsil - Almora". census2011.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसंबर 2017.
- ↑ "Bhikiyasain Tehsil Population, Caste, Religion Data - Almora district, Uttarakhand". censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसंबर 2017.