भीष्म नारायण सिंह

भारतीय राजनीतिज्ञ

भीष्म नारायण सिंह (13 जुलाई 1933 - 1 अगस्त 2018)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे वर्ष 1984 से 1989 तक असम और मेघालय (सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार) के राज्यपाल रहे थे। साथ ही 1991 से 1993 तक वह तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे जिसमें पुडुचेरी (तत्कालीन पांडिचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का अतिरिक्त प्रभार भी शामिल है। वे वर्ष 1967 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए। वर्ष 1976 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने केंद्र में संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा संचार मंत्री के रूप में कार्य किया।[2][3]

भीष्म नारायण सिंह

असम के राज्यपाल
कार्यकाल
15 अप्रैल 1984 - 10 मई 1989
पूर्वा धिकारी टी एस मिश्रा
उत्तरा धिकारी हरिदेव जोशी

जन्म 13 जुलाई 1933
मृत्यु 1 अगस्त 2018 (आयु: 85)
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

सन्दर्भ संपादित करें

  1. {{Cite web |url=https://newswing.com/palamu-not-the-former-governor-and-land-lord-of-palamu-bhishma-narayan-singh-the-wave-of-mourning/52925/ Archived 2018-08-01 at the वेबैक मशीन |title=पलामू : नहीं रहे पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह, शोक की लहर {{hi icon} |access-date=23 अगस्त 2018 |archive-url=https://web.archive.org/web/20180801220919/https://newswing.com/palamu-not-the-former-governor-and-land-lord-of-palamu-bhishma-narayan-singh-the-wave-of-mourning/52925/ |archive-date=1 अगस्त 2018 |url-status=live }}
  2. Indian states since 1947 Archived 2014-07-01 at the वेबैक मशीन, (वर्ल्ड स्टेटमैन 16 सितंबर 2008)
  3. Award for eye doctor (आँखों के चिकित्सक को पुरस्कार) Archived 2012-11-03 at the वेबैक मशीन (दि हिन्दू, 17 सितंबर 2008)