भूपेंद्र जाड़ावत

भारतीय अभिनेता

भूपेंद्र सिंह जाड़ावत एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं जो हिंदी फिल्मों और टीवी सिरीज़ में अपने कार्य के लिए उल्लेखनीय हैं। उन्हें इत्तु सी बात (2022), मॉडर्न लव: मुंबई (2022) के साथ-साथ क्लास ऑफ़ 83 (2020) में किरदारों के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें 2021 के फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स के लिए 'बैस्ट सप्पोर्टिंग ऐक्टर' के रूप में नामांकित किया गया था। [1]

भूपेंद्र जाड़ावत
जन्म 26 अगस्त 1993
कोटा, भारत
शिक्षा की जगह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (2017)
पेशा
  • अभिनेता
कार्यकाल 2014–present
ऊंचाई 6'1
पुरस्कार एलेक पद्मसी अवॉर्ड (2018)
वेबसाइट
इंस्टाग्राम पर भूपेंद्र जाड़ावत

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

भूपेंद्र जाड़ावत का जन्म 26 अगस्त 1993 को कोटा, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्ष कोटा में बिताए और जयपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (2017 बैच) के पूर्व छात्र भी हैं। [2] [3]

कैरियर संपादित करें

भूपेंद्र हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहते थे और इस कला को बारीकी से सीखना चाहते थे। वह जयपुर में पढ़ाई के दौरान एक थियेटर समूह में शामिल हो गए, फिर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भाग लिया। उसके बाद, उन्होंने 'द रेड मार्क' नाम से अपना खुद का थिएटर ग्रुप बनाया, नाटक किए और आखिरकार बड़ी स्क्रीन पर अपनी शुरुआत की। [4]

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक करने के बाद, वह पृथ्वी थियेटर का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ 'मन माना स्क़्वेर ' नामक नाटक का निर्देशन भी किया, जिसके लिए उन्होंने थेस्पो फ़ेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। उनकी पहली प्रमुख फिल्म भूमिका 'क्लास ऑफ़ 83' (2020) [5] [6] में थी, जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए अपना पहला नामांकन प्राप्त किया है; और बाद में शोनाली बोस के 'मॉडर्न लव मुंबई' (2021) एंथोलॉजी एपिसोड में 'रात रानी' [7] [8] और 'इत्तु सी बात' (2022) में अभिनय किया। [9] [10] [11] [12]

पुरस्कार संपादित करें

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फ़िल्म संपादित करें

वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणियाँ
2022 इत्तु सी बात बिट्टू
स्टोरीस ऑन नैक्ष्ट पेज लघु फिल्म
2020 क्लास ऑफ 83 प्रमोद शुक्ला
2018 डेस्टिनी डेरेक
2023 राधन उज्जवल लघु फिल्म
2019 सेलिंग थ्रू लाईफ़

टेलीविजन संपादित करें

वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणियाँ
2022 मॉडर्न लव: मुंबई लुत्फी संकलन
2015 कोटा जंक्शन

थिएटर संपादित करें

वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणियाँ
मन माना स्क़्वेर अभिनेता, निर्देशक

संदर्भ संपादित करें

  1. "Bhupendra Jadawat: I hope to maintain the momentum in my career". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2022-06-25. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  2. "I will never take up projects irrationally: Bhupendra Jadawat". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2021-06-05. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  3. "Bhupendra Jadawat". IMDb. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  4. "'To succeed, I had to get into grind of auditions…'". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2020-09-11. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  5. "Bhupendra Jadawat is on a roll after Class of 83". www.indulgexpress.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  6. "Actor Bhupendra Jadawat opens up on mixed response to 'Class of 83'". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). 2020-09-09. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  7. Sadhwani, Garima (2022-05-29). "'Raat Rani': A tale of self-acceptance". National Herald (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  8. "A soapy, syrupy anthology". The New Indian Express. मूल से 20 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  9. Today, Telangana (2022-07-09). "Bhupendra Jadawat receives this 'sweet surprise' from Irrfan Khan's wife Sutapa Sikdar". Telangana Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  10. "Feeling blessed: Bhupendra Jadawat receives a surprise from Irrfan Khan's wife". The Tribune (Chandigarh). Jul 10, 2022.
  11. "Bhupendra Jadawat, who has been a part of 'Class of 83' and 'Modern Love: Mumbai', talks about his career and upcoming projects". The Tribune (Chandigarh). Jun 21, 2022.
  12. सोनी, मुकेश (2022). "बॉलीवुड को राजस्थान से मिला एक और 'इरफान खान':कभी ऑडिशन के लिए धक्के खाए, अब फिल्म में मिला लीड रोल". Dainik Bhaskar.
  13. "WINNERS OF THESPO 20 AWARDS ANNOUNCED!". Fashion Womania (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  14. "8 Things You Didn't Know About Bhupendra Jadawat". Super Stars Bio (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.